{"_id":"5db07d948ebc3e015d44dff5","slug":"fraud-case-filed-against-four-directors-of-pearls-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों करोड़ की ठगी मामले में पर्ल्स ग्रुप के चार डायरेक्टरों पर केस दर्ज, अधिकारियों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों करोड़ की ठगी मामले में पर्ल्स ग्रुप के चार डायरेक्टरों पर केस दर्ज, अधिकारियों से होगी पूछताछ
Wed, 23 Oct 2019 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पर्ल्स ग्रुप के चार अधिकारियों पर हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्जकर कंपनी के जेल में बंद अधिकारियों को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के पीएसीएल के डायरेक्टर सुखदेव सिंह निवासी गांव झलियां जिला रोपड़, प्रतीक कुमार, ब्रिज मोहन पाल और मनू नाथ समेत अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पर्ल्स ग्रुप पर पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में नामजद सुखदेव सिंह तिहाड़ जेल में बंद है। जबकि पुलिस के अनुसार कंपनी के कुछ अधिकारी भगोड़े चल रहे हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सीआइए स्टाफ-2 के इंचार्ज अमरबीर सिंह ने बताया कि इनवेस्टर अवेयरनेस वेलफेयर सुसायटी ने पीएसीएल द्वारा लोगों से की गई हजारों करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है, जिस आधार पर कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुसाइटी ने कहा है कि पीएसीएल का एक डायरेक्टर सुखदेव सिंह रोपड़ जिला के निवासी है तथा कंपनी ने चिट फंड स्कीम शुरू कर भोले भाले लोगों के साथ धोखा कर दोगुनी कमाई का लालच दिया और लोगों के हजारों करोड़ रुपये जमा करा लिए। इस पैसे से कंपनी ने देश के अलग अलग हिस्सों में जमीनें खरीदीं, जिसमें रोपड़ में खरीदी हुई कुछ जमीनें भी शामिल हैं।