फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud 20 lakhs from bank

फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से किया 20 लाख का फ्रॉड

Thu, 06 Feb 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 06 Feb 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
fraud 20 lakhs from bank
एक दम्पति द्वारा मकान और दुकान खरीदने के लिए लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से 20 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दम्पत्ति ने बैंक से लोन तो ले लिया, लेकिन न तो मकान लिया और न ही दुकान। बल्कि इन पैसों को कहीं और ही खर्च कर दिए।

जब बैंक को इस धोखे का पता चला तो पुलिस में शिकायत दी गई। अब ईओडब्ल्यू में जांच के बाद सेक्टर-20 थाने में बैंक मैनेजर की शिकायत पर जीरकपुर ढकौली निवासी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दंपति पंचकूला से फरार है। आरोपी महेशपुर में जो हार्डवेयर का बिजनेस करता था, उसमें घाटा होने के बाद वह परिवार सहित लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-20 स्थित साउथ इंडियन बैंक के मैनेजर सुरंजन ने ढकौली निवासी विवेक कुवातरा व उसकी पत्नी शालिनी कुवातरा के खिलाफ शिकायत दी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था दंपति ने मकान के नाम पर बैंक से पहले 15 लाख रुपये का एक लोन लिया। इसके बाद दूसरा लोन दुकान के लिए पांच लाख रुपये का लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में दपंति ने किसी आर्किटेक्ट से वेल्यूएशन व पास नक्शे जमा कराए। बैंक द्वारा किए गए इंस्पेक्शन के दौरान किसी और ही जगह को दिखा दिया गया। लोन पास होने के बाद दंपति लापता हो गया।

बैंक में लोन की अदायगी के तौर पर कोई किस्त जमा नहीं कराई गई। बाद में जब धोखे का पता चला तो जांच कराई गई।

इसमें पता चला कि जिस काम के लिए लोन लिया गया था, वह पैसा उस काम में इस्तेमाल नहीं किया गया। दंपति दस्तावेजों में दिखाए पते पर भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed