फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourth student who went to play in Botanical Garden drowned in the lake, died

बोटेनिकल गार्डन में खेलने गया चौथी क्लास का बच्चा लेक में डूबा, मौत

Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fourth student who went to play in Botanical Garden drowned in the lake, died
चंडीगढ़। सारंगपुर स्थित बोटेनिकल गार्डन में बनी लेक में बुधवार को डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ गार्डन में खेलने गया था। इस दौरान वह लेक में डूब गया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह पैर स्लिप होने से हादसे का शिकार हुआ या झील में तैरने के मकसद से उतरा था। सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना तीन बजे की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। वह खुड्डा लाहौरा के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। समीर को डूबता देख उसके चचेरे भाई ने शोर मचाया, जिसकी वजह से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बच्चे का शव ढूंढकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने तुरंत उसे सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार समीर करीब 30 से 45 मिनट तक पानी में ही रहा। उसे पुलिस के गोताखोर और गार्डन में माली का काम करने वाले कर्मचारियों ने निकाला। धनास स्थित कच्ची कॉलोनी निवासी माली जीत राम ने बताया कि शव लेक में बिल्कुल नीचे जा चुका था।
विज्ञापन

रोजाना बोटेनिकल गार्डन में खेलने जाता था समीर
समीर के चाचा ने बताया कि समीर का एक भाई और दो बहने हैं। समीर के पिता मोहम्मद जाहिद सेक्टर-16 अस्पताल में थे। जाहिद का छोटा बेटा बीमार था और वह अस्पताल में भर्ती था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे समीर के भाई की छुट्टी हुई। जब जाहिद पत्नी के साथ बेटे को लेकर घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। समीर रोजाना बोटेनिकल गार्डन में खेलने जाता था। सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि समीर की मां का कहना है कि उसका बेटा सुबह 9 बजे से ही घर से निकला हुआ था। मां ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुड्डा लाहौरा की तरफ से अंदर आए थे बच्चे
माली जीत राम ने बताया कि बच्चे बोटेनिकल गार्डन में खुड्डा लाहौरा की तरफ से नदी वाले रास्ते से घुसे। माली ने बताया कि उस जगह पर नील गाय और जानवर के आने से लोहे का सरिया लगा रखा है, लेकिन बच्चे फिर भी अंदर आ गए। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि मृतक के दोस्त ने शोर मचाया तो पास में मशीन चलाने वाला कर्मचारी पहुंचा और पानी में उतरा। हालांकि उसे तैरना नहीं आता था, जिसकी वजह से वह ज्यादा अंदर नहीं जा पाया। पुलिस को सूचना देने के बाद सिविल डिफेंस के कर्मचारी और पांच माली जिनमें उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी जीत राम, मनोज कुमार, अलीगढ़ निवासी धरबिंदर, सूरजपाल और हरियाणा के शेर सिंह पुलिस के गोताखोरों के साथ लेक में उतरे। इसके बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed