फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four young man beaten to death elderly in Ludhiana

Ludhiana Murder: लुधियाना में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, कार सवार चार युवकों पर आरोप

Sat, 08 Oct 2022 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 09:11 AM IST
सार

लुधियाना में कार सवार चार लोगों ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। पिटाई से बुजुर्ग की मौत हो गई। कार सवार चारों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Four young man beaten to death elderly in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली बात पर एक्टिवा सवार 60 साल के बजुर्ग को कार सवार चार युवकों ने बेरहमी से पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ बजुर्ग किसी तरह से एक्टिवा पर वापस घर पहुंचा। परिजन बुजुर्ग को किसी तरह से चंडीगढ़ रोड प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान सुरेंद्र अरोड़ा (60) निवासी रणजीत सिंह पार्क के रूप में हुई। सुरेंद्र अरोड़ा के बेटे सन्नी अरोड़ा के मुताबिक, शुक्रवार रात उसके पिता सुभानी बिल्डिंग के पास अपने दोस्त राजू के घर से अपने पोते को साथ लेकर घर के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


वह खुड मोहल्ला के पास अपने पोते को सामान दिलाने के लिए खड़े ही थे कि एक कार उनके पोते के पैर को छूकर निकल गई। इस पर दादा सुरिंदर अरोड़ा ने पोते को वहीं छोड़ अकेले कार का पीछा करने लगे। उन्होंने नीम चौक के पास कार रूकवाई तो उसमें से सवार 4 लोग उतरे और उनसे  झगड़ा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा को खून से लथपथ हालत में देख युवक कार में सवार होकर फरार हो गए। दादा खून से लथपथ हालत में वापस खुड मोहल्ला पहुंचे और अपने पोते को साथ लेकर किसी तरह अपने घर पहुंच गए। घर पहुचंने पर उनके परिवारक सदस्य ने उनको चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। 

यहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नम्बर 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुखदेव बराड़ का कहना है कि मौका ए वारदात के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की कार और उनकी पहचान कर पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed