फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four senior CBI officers will be appointed in Haryana Vigilance Bureau

भ्रष्टाचार पर वार: हरियाणा विजिलेंस में होगी सीबीआई की एंट्री, चार अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाएगी सरकार

Sat, 02 Apr 2022 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने डिविजन स्तर पर विजिलेंस ब्यूरो बनाने का भी निर्णय लिया है। यहां आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए इन्हें स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Four senior CBI officers will be appointed in Haryana Vigilance Bureau
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो में 15 दिन के भीतर सीबीआई के चार वरिष्ठ अधिकारियों की एंट्री हो जाएगी। एक अधिकारी की ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति की मंजूरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही दे चुके हैं। तीन अन्य अधिकारियों को लाने की अनुमति गुरुवार को दी गई है। यह अधिकारी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी होंगे, जो कि एक करोड़ तक के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने में सक्षम होंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से मामलों की जांच प्रभावी ढंग से होगी और भ्रष्टाचार पर करारी चोट करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


यह अधिकारी अलग-अलग राज्यों से होंगे। इनके पुराने अनुभव का फायदा विजिलेंस में लिया जाएगा। कई बार विजिलेंस के जांच अधिकारी उस स्तर की जांच नहीं कर पाते, जितनी सीबीआई जांच में सक्षम होती है। सीबीआई के जांच के तौर तरीके भी अलग होते हैं। जबकि विजिलेंस में राज्य पुलिस के अधिकारी ही जाते हैं। उनकी जांच का तरीका राज्य पुलिस की तरह ही होता है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने डिविजन स्तर पर विजिलेंस ब्यूरो बनाने का भी निर्णय लिया है। यहां आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए इन्हें स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी करेगी निगरानी 

मुख्यमंत्री ने डीसी और एसपी की बैठक में भी पिछले दिनों भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए कहा है। साथ ही हाई परचेज मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में मुख्य सचिव को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं राजस्व पीके दास, गृह सचिव, डीजीपी और डीजी विजिलेंस को शामिल किया गया है। यह कमेटी निगरानी करेगी कि विजिलेंस जांच तेज हो।

सीबीआई के चार अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर विजिलेंस ब्यूरो में लाया जा रहा है। शीघ्र ही यह अधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। - संजीव कौशल, मुख्य सचिव हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed