फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in road accident in Haryana's Hisar

हिसार में सड़क पर पलटी पराली से भरी ट्रॉली में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Thu, 05 Dec 2019 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Four people died in road accident in Haryana's Hisar
सड़क पर पलटी पड़ी ट्रॉली।

दिल्ली-हिसार हाईवे पर बहुतकनीकी संस्थान के गेट के सामने सड़क पर पलटी पराली से भरी ट्रॉली से मारुति कार जा टकराई। हादसा गुरुवार अल सुबह करीब 3 बजे हुआ, जिसमें कार में सवार 6 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवकों ने भी कुछ देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसे में दादरी के गांव साहुवास निवासी नसीब व परविंद्र सांगवान, अटेलाकलां गांव का अंकित सांगवान और घसोला गांव के अंकित दहिया की मौत हो चुकी है। दादरी के गांव साहूवास निवासी आशीष और हिसार के भोजराज गांव निवासी साहिल गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी दोस्त 20 से 25 वर्ष आयु के थे और सभी अविवाहित थे। आशीष और साहिल को नागरिक अस्पताल से गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

शादी की बात कहकर निकले थे हिसार

मामले के अनुसार नसीब, आशीष और अंकित दहिया अपने गांव से बुधवार शाम को हिसार के लिए चले। अंकित दहिया की नाई की दुकान थी। उसने अपने पड़ोसी दुकानदार को कहा कि वह शादी में जा रहा है। वे तीनों रेलगाड़ी से हिसार कोचिंग ले रहे अपने तीन दोस्तों के पास पहुंच गए। इसके बाद सभी छह दोस्त अंकित सांगवान की मारुति गाड़ी में सवार होकर देर शाम कैंट में पार्टी करने चले गए। खाना आदि खाकर वे करीब 3 बजे कैंट से वापस पीजी के लिए चले। 

बहुतकनीकी संस्थान के पास हुआ हादसा
हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर-10 पर बहुतकनीकी संस्थान के गेट के बिल्कुल सामने पराली से भरी ट्रॉली पलटी हुई थी। वह आधी सड़क पर और आधी सड़क से नीचे की ओर थी। इस सड़क पर अंधेरा था जिससे कार से लौट रहे छह दोस्तों की गाड़ी सीधे ट्रॉली में जा घुसी। इससे गाड़ी के परखचे उड़ गए और गाड़ी में सवार सभी दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed