फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron Kher tested positive for covid 19

Chandigarh News: सांसद किरण खेर कोरोना पॉजिटिव, शहर में चार नए मरीज भी मिले, बढ़ने लगी संक्रमण दर

Tue, 21 Mar 2023 11:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 11:32 AM IST
सार

चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। संक्रमण दर 2.16 प्रतिशत पर पहुंच गई। चिंता की बात यह है कि तीन महीने बाद एक बार फिर संक्रमण दर दो प्रतिशत के पार पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है।

विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher tested positive for covid 19
किरण खेर (फाइल फोटो)

विस्तार

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि वह कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। पिछले कुछ दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो अपनी कोरोना जांच करा लें। बता दें कि सांसद खेर बीते दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई उद्घाटन व शिलान्यास के कार्यक्रमों में शामिल हुईं थीं, जिसमें मेयर अनूप गुप्ता, नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा, स्थानीय पार्षद व अन्य लोग शामिल थे। सांसद खेर डीएवी कॉलेज के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी नजर आईं थीं।

विज्ञापन


चार नए मरीज मिले 
चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। संक्रमण दर 2.16 प्रतिशत पर पहुंच गई। चिंता की बात यह है कि तीन महीने बाद एक बार फिर संक्रमण दर दो प्रतिशत के पार पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 185 लोगों की जांच की। इनमें से तीन महिलाओं और एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में सेक्टर 46, धनास, डड्डूमाजरा और सेक्टर-38 वेस्ट का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं सात दिन की अवधि पूरी करने पर एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। पीजीआई में ऑक्सीजन बेड पर तीन मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed