फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four IPS and four PPS officers transferred in Punjab

पंजाब: चार आईपीएस और चार पीपीएस अफसरों का तबादला, हरकमलप्रीत सिंह कपूरथला के एसएसपी नियुक्त

Mon, 25 Oct 2021 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 11:34 PM IST
सार

तबादलों व नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। कुछ दिन पहले भी पंजाब में अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियां की गई थी।

विज्ञापन
Four IPS and four PPS officers transferred in Punjab
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से चार आईपीएस अधिकारियों और चार पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : किसानों पर मौसम की मार: बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, कहीं झड़े दाने तो कहीं फसलें पानी में डूबीं
विज्ञापन


इस आदेश के तहत, आईपीएस अधिकारियों में बाबू लाल मीणा को डीआईजी-कम-ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर लगाते हुए डीआईटी (प्रशासन) पीएपी जालंधर का अतिरिक्त चार्ज, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी (प्रशासन) सीपीओ पंजाब चंडीगढ़ लगाते हुए डीआईजी आईआरबी पंजाब पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, इंदरबीर सिंह को डीआईजी टेक्निकल स्पोर्ट सर्विसेज पंजाब चंडीगढ़ नियुक्त करते हुए डीआईजी फिरोजपुर रेंज फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज और दीपक हिलौरी को एआईजी पीएपी-1 जालंधर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : डेरा प्रमुख की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें: राम रहीम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 अक्तूबर को पेश करने का आदेश

पीपीएस अधिकारियों में हरकमलप्रीत सिंह को एसएसपी कपूरथला, ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन को कमांडेंट 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब जालंधर और एआईजी ओसीसीयू का अतिरिक्त चार्ज, गुरमीत सिंह को एआईजी पीएपी-2 जालंधर और रणबीर सिंह को कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed