{"_id":"56970599666a12ff85fc987e7d84a6cb","slug":"four-hundred-and-fourteen-applicants-are-absent-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ चौदह आवेदक रहे परीक्षा में गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ चौदह आवेदक रहे परीक्षा में गैरहाजिर
Updated Sun, 29 Dec 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शनिवार को एसईआरटी की तरफ से कड़ी सुरक्षा में अध्यापक योग्यता परीक्षा ली गई। परीक्षा दो चरणों में हुई। सुबह हुई परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक आवेदक अपीयर हुए। जबकि सात प्रतिशत आवेदक गैर हाजिर रहे। सभी परीक्षा केंद्रों की खुद डीईओ ने जांच की। साथ ही परीक्षा के लिए कि ए गए इंतजामों का जायजा लिया। जांच में किसी भी प्रकार की कोई कमी सामने नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक मार्निंग सेशन की परीक्षा के लिए शहर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यह परीक्षा बीएड आवेदकों के लिए थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही आवेदक पारिवारिक मेंबरों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा के लिए कुल 6347 आवेदकों ने आवेदन किया था। इनमें से 5933 आवेदक परीक्षा में अपीयर हुए। जबकि 414 आवेदक परीक्षा में गैर हाजिर रहे।
जबकि परीक्षा शुरू होने के ठीक बाद डीईओ मेवा सिंह सिद्धू और डिप्टी डीईओ ललित किशोर घई ने सभी परीक्षा केंद्रों में जाकर चेकिंग की। इस दौरान जांच में कोई भी आवेदक नकल करते नहीं पकड़ा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग अपनी योजना में कामयाब रहा है। दोपहर में पेपर एक की परीक्षा हुई। यह ईटीटी आवेदकों के लिए थी। चार सेंटरों पर हुई परीक्षा में 1623 आवेदक अपीयर हुए ।
विज्ञापन
सारा सामान परीक्षा केंद्रों के बाहर
परीक्षा में अपीयर होने आए आवेदकों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सारा सामान बाहर रखवा लिया था। यहां तक कि मोबाइल फोन तक बंद करा दिए गए। दूसरी तरफ आवेदकों के संग आए पेरेंट्स ने परीक्षा केंद्र के बाहर ही बैठकर इंतजार किया। इस दौरान कुछ महिला आवेदकों के पति बच्चों संग बैठकर उनका इंतजार करते रहे।