{"_id":"5dd1aff08ebc3e54d504f4e8","slug":"found-deadboy-is-pooja-or-not-chandigarh-news-pkl3571688113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दो महीने से लापता पूजा का तो नहीं 'कंकाल', घरवालों ने नहीं लिखवाई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः दो महीने से लापता पूजा का तो नहीं 'कंकाल', घरवालों ने नहीं लिखवाई थी रिपोर्ट
Mon, 18 Nov 2019 01:44 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटके मिले बाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शनिवार को सेक्टर-53 के जंगल में मिले कंकाल के मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि सेक्टर 52 से भी पूजा नाम की एक युवती दो माह से लापता है। इसकी गुमशुदगी घरवालों ने दर्ज भी नहीं कराई थी। कंकाल भी लगभग दो माह पुराना है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल कहीं पूजा का तो नहीं है।
पुलिस के अनुसार, लापता पूजा की उम्र 26 साल है और बैग से मिले सर्टिफिकेट वाली लड़की की उम्र भी 26 साल है। नाम भी पूजा है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगा रही है कि पूजा कहां है। आला अधिकारियों का कहना है कि सीएफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चल सकेगी। फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता।
रविवार को पुलिस की टीम ने पूजा के घरवालों से काफी समय तक पूछताछ की। घरवालों ने बताया कि पूजा की इसी साल मई में एक युवक से लव मैरिज हुई थी। इसके बाद वह ससुराल में रहने लगी। पुलिस की मानें तो पूजा और ससुरालवालों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। हो सकता है कि वह लड़ाई झगड़े के बाद सितंबर में कहीं चली गई हो। पुलिस हैरान है कि युवती के गायब होने के बाद गुमशुदगी दोनों में से किसी परिवार ने दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
एसडीएम ने भी किया दौरा, पूछताछ भी की
रविवार दोपहर घटनास्थल का एसडीएम ने दौरा किया। उन्होंने भी पूजा के घरवालों से पूछताछ की। पुलिस टीम ने जंगल को अच्छी तरह दोबारा खंगाला। जांच में यह भी पता लगा कि पूजा के पास कोई मोबाइल नहीं है। पुलिस उसकी लोकेशन कैसे ट्रैक करे, यह भी बड़ा सवाल है।
अब होगा डीएनए टेस्ट
पुलिस के अनुसार, सीएफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों का भी डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा, ताकि मामला पूरी तरह से साफ हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पक्ष से जांच की जा रही है।
यह है मामला
सेक्टर-53 स्थित जंगल में एक कंकाल मिला था। पुलिस को मौके से पेड़ से चुन्नी और उस पर बंधे हुए बाल मिले। पास में ही कंकाल के अवशेष और एक बैग मिला। इसमें सर्टिफिकेट मिले, जो किसी पूजा नाम की युवती के थे। इन्हीं के आधार पर अब पुलिस पूजा की तलाश में जुटी है।