फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Union Minister Birender Singh Reached In Kaithal

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- अमित शाह यारों के यार, जो बात कहते हैं उस पर खरा उतरते

Sun, 04 Aug 2019 11:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Birender Singh Reached In Kaithal
पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह लगता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुरीद हो गए हैं। यही कारण है कि पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अब सरेआम जनसभाओं में यह बात कहते नहीं थक रहे कि अमित शाह यारों के यार हैं। वे जो बात कहते हैं, उस पर खरा उतरते हैं। 

विज्ञापन


वे आगामी 16 अगस्त को जींद में होने वाली आस्था रैली में पहुंच रहे हैं। इस रैली का आयोजन बीरेंद्र सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसी रैली के निमंत्रण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्रवार सांय कैथल पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जहां पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने मुख्य समर्थकों के साथ बैठक की और अधिक से अधिक संख्या में लोगों के साथ रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। कैथल से सर छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ढुल ने जिले भर से करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों व गरीबों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किया है तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी काफी बढ़ोत्तरी की गई है। 

यहां कार्यकर्ताओं ने बीरेन्द्र सिंह का स्वागत किया और हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एमएल सारवान ने पगड़ी पहनाकर बीरेंद्र सिंह का स्वागत किया।

इस अवसर पर रैली के प्रचार व लोगों को निमंत्रण देने के लिए रथ वाहन को राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर छोटूराम विचारक मंच के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने बताया कि इसके लिए जिले में एक वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रैली से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारियां प्राप्त की जाएंगी।

जिला स्तर पर सभी वाहनों के लिए पुल स्थापित किया गया है। जिले को कुल 20 जोनों में बांटा गया है जिसमें से 14 जॉन कलायत विधानसभा के 2 जॉन पुंडरी विधानसभा के, 2 जॉन गुहला विधानसभा के और दो जॉन कैथल विधानसभा के स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोन का इंचार्ज भी नियुक्त किया गया है, जो अपने अपने जोन में लोगों को आस्था रैली में भाग लेने के लिए निमंत्रण देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed