फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former MLA's son Krishna Midda joins BJP in Chandigarh today

जींद उपचुनाव से पहले भाजपा ने मारी बड़ी बाजी, इस दिग्गज नेता का बेटा पार्टी में हुआ शामिल

Fri, 02 Nov 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
former MLA's son Krishna Midda joins BJP in Chandigarh today
सीएम मनोहर लाल के साथ कृष्ण मिड्डा

जींद विधानसभा चुनाव से दो बार इनेलो से विधायक रहे डाक्टर हरिचंद मिड्डा (दिवंगत) के बेटे कृष्ण मिड्डा ने गुरुवार को चंडीगढ़ में औपचारिक रूप से भाजपा ज्वॉइन कर ली है। उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। सहकारिता राज्यमंत्री  मनीष ग्रोवर समेत कृष्ण मिड्डा के कई समर्थन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर से मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा की विचारधारा में अपनी आस्था जताई। कृष्ण मिड्डा के भाजपा में शामिल होने से जहां जींद में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी, वहीं इनेलो को भी इस सीट पर झटका लगेगा। जींद उपचुनाव से पहले अचानक इस उधल-पुथल को लेकर इनेलो कुनबे में चल रहे विवाद को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, जींद उपचुनाव के लिए सीएम मनोहर लाल ने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान ही भाजपा के पक्ष में मास्टर स्ट्रोक खेल दिया था। विधायक हरिचंद मिड्डा के अचानक निधन के चलते सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा में उनके द्वारा विधानसभा सत्र से पहले दी गई जींद विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याओं से संबंधित मांगों को सदन में पूरा करने का एलान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी तमाम मांगों को सदन में पढ़ा था और फिर सभी मांगों को तुरंत पूरा करने का सदन में ही आश्वासन दिया था। सीएम का कहना था कि यही हरिचंद मिड्डा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अब हरिचंद मिड्डा के बेटे ने भाजपा ज्वाइन कर जींद विधानसभा सीट पर नए समीकरणों को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed