फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former minister ved singh malik dies in gurugram

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री का निधन, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Fri, 18 Jan 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर/सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
former minister ved singh malik dies in gurugram
पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक

पूर्व परिवहन मंत्री व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव वेद सिंह मलिक का गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और 25 दिन पूर्व अपने छोटे भाई सतबीर के निधन के बाद से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीसरे पहर पैतृक गांव पिपलीखेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री मलिक के बड़े बेटे संजय मलिक ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्हें पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को कई दलों के नेता भी पहुंचे। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक 1987 में लोकदल पार्टी से पहली बार विधायक चुने गए और परिवहन मंत्री बने। उन्होंने वर्ष 1991, 1996 व वर्ष 2000 में गन्नौर से विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके। वर्ष 2005 के चुनाव में इनेलो से टिकट नहीं मिलने पर वह वर्ष 2007 में कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 2014 तक कांग्रेस में कई पदों पर रहे। 
विज्ञापन


बाद में 2014 में फिर से इनेलो में चले गए। इनेलो के दो फाड़ होने पर उन्होंने जजपा ज्वाइन कर ली। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। उनके निधन पर जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, मन्नत ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र कादियान, जजपा नेता बिजेंद्र आंतिल, अजीत आंलित, भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, सुमित राणा, अनुपम रापरिया ने शोक जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed