{"_id":"612772b7e4705314fd53ada1","slug":"former-minister-of-punjab-jathedar-seva-singh-sekhwan-joins-was-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की सियासत: अरविंद केजरीवाल पहुंचे बटाला, जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को आम आदमी पार्टी में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की सियासत: अरविंद केजरीवाल पहुंचे बटाला, जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को आम आदमी पार्टी में किया शामिल
Thu, 26 Aug 2021 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:23 PM IST
सार
जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार के समय पंजाब के शिक्षा मंत्री और अकाली दल डेमोक्रेटिक के फाउंडर मेंबर भी रहे हैं।
विज्ञापन
आप में शामिल हुए पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां को गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गांव सेखवां स्थित उनके आवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल बटाला के गांव सेखवां पहुंचे और वहां पहुंच कर बीमार जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का हालचाल जाना।
विज्ञापन
जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार के समय पंजाब के शिक्षा मंत्री और अकाली दल डेमोक्रेटिक के फाउंडर मेंबर भी रहे हैं। इस मौके पर आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, राघव चड्ढा, कुंवर विजय प्रताप सिंह और पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले माह की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा में पंजाब के नेताओं की बुलाई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की खुशहाली और किसान आंदोलन की मजबूती के बारे में पंजाब के विधायकों के साथ विचार विमर्श किया था। तीन घंटे चली बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी पार्टी विधायक मौजूद रहे । पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार इस मैराथन बैठक में केजरीवाल ने जहां 2022 के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया था, वहीं किसान आंदोलन की मजबूती के लिए विस्तार में सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विधायकों को कहा था कि पार्टी के झंडे और एजेंडे को एक तरफ रखकर किसानों के आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपनी जमीन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है, परंतु केंद्र सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ रही, जो निंदनीय है।
बैठक में 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब को माफिया राज से हमेशा के लिए मुक्त करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और समूची लीडरशिप को सलाह दी कि वह अपनी सकारात्मक लकीर लंबी खींचने पर ध्यान केंद्रित करें। घर-घर पहुंच कर लोगों को बताएं कि आप कौन से विकास की मुख्य नीतियों के बलबूते गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे पंजाब और पंजाबियों को संकट से बाहर निकाल सकती है और पंजाब को फिर से खुशहाल पंजाब कैसे बना सकती है।