फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Inspector, retracts statement,corruption case, SP summons

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व इंस्पेक्टर बयान से पलटा, तत्कालीन एएसपी को समन

Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former Inspector, retracts statement,corruption case, SP summons
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : File photo
यूटी के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार से जुड़े वर्ष 2008 के भ्रष्टाचार मामले में सेक्टर-17 थाने के तत्कालीन एसएचओ (वर्तमान में रिटायर्ड) रमेश चंद वीरवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व में दिए गए बयान से मुकर गए। सीबीआई ने उन्हें सरकारी गवाह बनाया था।
विज्ञापन


इससे पहले भी मामले में तीन पुलिसकर्मी अदालत में बयान से पलट चुके हैं। वहीं सीबीआई कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तत्कालीन एएसपी मधुर वर्मा समेत अन्य को समन जारी किए हैं। वर्तमान में मधुर वर्मा दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-17 में पांडे बुक स्टोर के संचालक अरविंद पांडे थे। सीबीआई को दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि सेक्टर-17 थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी उनके बूथ के कब्जे के मामले में उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। इसकी उनके पास रिकार्डिंग भी थी। 
विज्ञापन


इसमें रमेश चंद की भी आवाज होने का उन्होंने दावा किया था। इस रिकार्डिंग में वह बूथ के कोर्ट द्वारा किए ‘स्टेट्स-को’ और ‘कंटेप्ट ऑफ कोर्ट’ के संबंध में बात कर रहे हैं। हालांकि रमेश चंद ने रिकार्ड़िग में अपनी आवाज होने से इंकार कर दिया। मामले के अनुसार जून 2013 में सीबीआई कोर्ट ने नीलम चौकी के तत्कालीन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर रमेश चंद और व्यापारी सुभाष कटारिया के खिलाफ आरोप तय किए थे। नवंबर 2008 में इनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया था। आरोप के अनुसार एसआई संजीव व अन्य अरविंद पांडे की ब्रिज मार्केट स्थित उनके  बूथ को खाली करवाने के लिए उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत पर सीबीआई ने तीनों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed