फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former hockey star engagement with monica

इस सुंदर लड़की से होगी पूर्व हॉकी कप्तान की शादी, ऐसी रही सगाई

Mon, 27 Mar 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 27 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
former hockey star engagement with monica
मनदीप ने मोनिका से की सगाई
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मंदीप अंतिल अब अपनी ‌ज़िंदगी की नई पारी को खेलने को पूरी तरह तैयार हैं,  मंदीप जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उनकी शादी शिक्षिका मोनिका दहिया से होगी। रविवार को मंदीप ने सगाई में मोनिका को अंगूठी पहनाई। बहालगढ़ रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में रविवार को भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मंदीप अंतिल व शिक्षिका मोनिका दहिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। मोनिका रतनगढ़ की रहने वाली है और वह पेशे से शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


 सोनीपत में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनदीप अंतिल ने गांव रतनगढ़ की रहने वाली मोनिका से सगाई कर ली है, जिस दौरान खेल जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। जल्द ही वे शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। इस रिश्ते से खुशी जाहिर करते हुए मनदीप ने कहा कि उनकी शादी पारिवारिक रजामंदी से तय हुई है। मनदीप की मंगेतर मोनिका रिश्तेदारी में से ही हैं, जो केंद्रीय विद्यायल की जूनियर विंग के लिए सैलेक्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस तारीख को करेंगे शादी  
मनदीप आंतिल और शिक्षिका मोनिका 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बारे में मनदीप ने बताया कि उनके लिए मोनिका को उनके घरवालों ने ही पसंद किया था, जो भाभी की दूर की एक रिश्तेदारी में पड़ती हैं। मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ के संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हैं। वह B.Tech कर चुकी हैं तो इसके अलावा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी क्लियर कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में मनदीप ने की थी हॉकी खेलने की शुरुआत

former hockey star engagement with monica
मनदीप ने मोनिका से की सगाई
सोनीपत जिले के गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के रहने वाले करीब 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं और कई बार अजलान शाह हॉकी कप खेल चुके हैं। वहीं कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। वह सन 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी में नाम कमा चुके हैं। 

मीडिया से खास बातचीत में मनदीप आंतिल ने बताया कि सात भाइयों में वह सबसे छोटे हैं और उनके 2 बड़े भाई प्रदीप और संदीप आंतिल भी हॉकी प्लेयर हैं। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए मनदीप ने 2007 में सोनीपत के सीआजैड स्कूल से हॉकी खेलना शुरू किया था। वह कई बार सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में देश के लिए खेल चुके हैं। वहीं 2008 में हैदराबाद में हुई साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया।

2012 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया तो हाल ही में 2016 में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने इंडियन हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके अलावा 2013, 2014 और 2015 में हाॅकी इंडियन लीग में उड़ीसी की कलिंगा लांसर टीम में खेले तो 2017 में दिल्ली की टीम में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed