{"_id":"60e408ee8ebc3ef626025030","slug":"former-dgp-of-punjab-mohammad-izhar-alam-passed-away-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व डीजीपी मोहम्मद इजहार आलम का निधन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व डीजीपी मोहम्मद इजहार आलम का निधन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
Tue, 06 Jul 2021 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:11 PM IST
सार
72 साल के आलम ने पंजाब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। वे मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी इजहार आलम।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व डीजीपी मो. इजहार आलम (72) का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पूर्व डीजीपी के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें मोहम्मद इजहार आलम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। आलम ने पंजाब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
विज्ञापन