{"_id":"64bf84aa941e069a160de148","slug":"former-congress-leader-ashwini-sekhri-joined-bjp-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल, सुनील जाखड़ ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल, सुनील जाखड़ ने किया स्वागत
Tue, 25 Jul 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:14 PM IST
सार
अश्वनी सेखड़ी के इस राजनीतिक कदम से जहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस को झटका लगा है वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीब माने जाने वाले सिद्धू खेमे को भी जबरदस्त झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2022 में सेखड़ी को बटाला से कांग्रेसी सीट दिलवाने वाले सिद्धू ही थे और सिद्धू ने सेखड़ी के पक्ष में दमदार रैलियां भी की थी।
विज्ञापन
अश्वनी सेखड़ी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी सेखड़ी ने मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सेखड़ी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सुनील जाखड़ ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जाखड़ के साथ मंच पर पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, फतेहजंग सिंह बाजवा, गुरदेव शर्मा देबी, परमिंदर बराड़, अनिल सरीन, शिवबीर सिंह राजन और गोल्डी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार की गई है और हम सबको भाजपा के सिपाही होने के नाते मिलजुल कर इसका सार्थक करना होगा। जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थों के लिए आप के सामने घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का आधार पूरे देश में खत्म हो चुका है और बहुत से बड़े नेता पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस ने अपने कुछ नेताओं को बचाने के लिए पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। अगर पंजाब को बचाना है तो भाजपा की विचारधारा व केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
अश्विनी सेखड़ी ने भाजपा नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब पंजाब कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई रह गई है। पंजाब के लिए कोई नहीं सोचता। पंजाब कांग्रेस की बात करें तो यहां काबिलियत नहीं चलती। यहां सिर्फ पैसा चलता है। कांग्रेस भी घुटने टेक चुकी है। गौरतलब है कि अश्विनी सेखड़ी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने से पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर चुके हैं।