{"_id":"5bdaeee3bdec2269b96c8f9a","slug":"former-cm-prakash-singh-badal-prayed-at-takht-sri-damdama-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने को 5 तख्तों पर अरदास, पूर्व सीएम बादल बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने को 5 तख्तों पर अरदास, पूर्व सीएम बादल बोले...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 84 दंगे के आरोपियों को सजा और पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए अकाली दल की तरफ पांचों तख्तों पर अरदास की गई। वाहेगुरु संगत की अरदास जरूर सुनेंगे और आरोपियों को जल्द सजा दिलाएंगे। बादल गुरुवार को तख्त दमदमा साहिब में अरदास समागम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
1984 दंगों के आरोपियों को सजा और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए गुरुवार को अकाली दल बादल की ओर से तख्त दमदमा साहिब में अरदास की गई। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से देश के समूह तख्तों पर अरदास दिवस मनाने के किए गए आह्वान पर श्री अकाल तख्त, तख्त दमदमा साहिब के अलावा पटना साहिब और हजूर साहिब, आनंदपुर साहिब में अकाली दल की तरफ से अरदास दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत मालवा की पूरी अकाली लीडरशिप मौजूद रही। गुरुवार को अकाली दल की तरफ पिछले तीन दिन से तख्त दमदमा साहिब में रखे अखंड पाठ के भोग डाले गए। तख्त दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने नवंबर 84 में मारे गए सिखों की आत्मिक शांति के लिए और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अरदास की।
विज्ञापन
अरदास के बाद अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 84 दंगे साजिश के तहत किए गए थे। जत्थेदार ने सिख कौम को धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होने के लिए कहा।