फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Chandigarh Congress President Pradeep Chhabra joins Aam Aadmi Party

अब आप के हुए छाबड़ा: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

Fri, 13 Aug 2021 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 01:52 PM IST
सार

लगातार छह सालों से चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान रहे प्रदीप छाबड़ा पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। बताया जाता है कि जिस तरह से उन्हें प्रधान पद से हटाया गया है, उससे वे काफी आहत थे।

विज्ञापन
Former Chandigarh Congress President Pradeep Chhabra joins Aam Aadmi Party
प्रदीप छाबड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली में आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। छाबड़ा को पार्टी में शामिल कराने में दिल्ली के आंबेडकर नगर से आप के विधायक अजय दत्त ने अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


दोनों के एक कॉमन दोस्त ने छाबड़ा व अजय की बात करवाई। उसके बाद अजय ने आप हाईकमान से बात की और फिर जाकर छाबड़ा की पार्टी में एंट्री हुई। हालांकि, इसमें बैक डोर की भूमिका आप नेता दीपक बाजपेयी की भी रही। चंडीगढ़ के एक कांग्रेस नेता ने भी दीपक बाजपेयी के माध्यम से छाबड़ा के लिए बैटिंग की थी। अब उनके बारे में भी चर्चा है कि वे भी जल्द आप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


बीते हफ्ते छाबड़ा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला पर अपनी व साथियों की अनदेखी का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने उनसे बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा देने के बाद इसकी अटकलें तेज हो गईं थीं कि वे आप में शामिल हो सकते हैं। अपनी पुरानी पार्टी से नाखुश होने के बाद आप में शामिल होने वाले प्रदीप छाबड़ा कांग्रेस के दूसरे नेता हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए थे। छाबड़ा के आने से आप नेता काफी खुश हैं। 

उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस व भाजपा के असंतुष्ट लोग आप में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संगठन टीम बिल्डिंग इंचार्ज दुर्गेश पाठक, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और नगर निगम के चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा भी मौजूद रहे।

नगर निगम चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
अब यह बात लगभग साफ हो चुकी है कि इस बार के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भी उतरेगी। पार्टी अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने दावा किया है कि नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साल के आखिर में होने वाले चुनाव में पार्टी पूरी दमखम के साथ उतरेगी। इससे इस बार का निगम चुनाव त्रिकोणीय होगा। गर्ग ने यह भी दावा किया है कि चुनाव से पहले शहर के कई चेहरे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

छाबड़ा का राजनीतिक सफर 
प्रदीप छाबड़ा पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस में रहे थे। साल 1986 में वे एनएसयूआई से कांग्रेस में आए। कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। दो बार जिला प्रधान, युवक कांग्रेस के महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा तीन बार पार्षद, सीनियर डिप्टी मेयर व मेयर रहे हैं। पिछले नगर निगम के चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed