{"_id":"58c56d124f1c1b0a34dc3e01","slug":"former-army-chief-gen-jj-singh-security-deposits-have-been-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहला ऐसा जनरल जो 'कैप्टन' से हार गया, जमानत भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला ऐसा जनरल जो 'कैप्टन' से हार गया, जमानत भी जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
जनरल जेजे सिंह
- फोटो : File Photo
पटियाला शहरी से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह की जमानत जब्त हो गई है। पटियाला शहरी हलके में एक लाख 5 हजार 528 वोटों की पोलिंग हुई थी।
जमानत बचाने के लिए कुल वोटिंग का छह फीसदी वोट हासिल करना जरूरी होता है, जो करीब 17 हजार वोट बनते हैं। लेकिन जनरल जेजे सिंह को केवल 11677 वोट ही मिले, इसलिए उनकी जमानत जब्त हो गई। इससे पहले पटियाला शहरी हलके में अकाली दल का इतनी बुरी हालत 2002 के विस चुनाव में हुई थी।
2002 में अकाली उम्मीदवार सरूप सिंह सहगल को मात्र 11 हजार वोट ही मिले थे। पटियाला शहरी हलके से इस बार केवल आप के डॉ. बलबीर सिंह ही अच्छा प्रदर्शन कर सके। उन्हें 20 हजार 179 वोट मिले। उनके अलावा अकाली दल, अपना पंजाब पार्टी समेत शिव सेना और आजाद उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गईं।

Trending Videos
10 हजार 73 वोटरों ने दबाया नोटा का बटन
कैप्टन अमरिंदर और जेजे सिंह
- फोटो : File Photo
10 हजार 73 वोटरों ने दबाया नोटा का बटन
विधानसभा चुनाव में पटियाला में 10 हजार 73 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। यानी इन वोटरों ने किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। सन्नौर में सबसे कम तो नाभा में सबसे ज्यादा वोटरों ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया।
नतीजों के मुताबिक नाभा में 1280 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया, जबकि पटियाला देहाती में 1009, राजपुरा में 1026, घन्नौर में 829, सन्नौर में 548, पटियाला में 1081, समाना में 1052 और शुतराणा हलके में 877 वोटरों ने नोटा बटन दबाया। शहरी हलकों में वोटरों को किसी भी उम्मीदवार को मत न देने का रुझान ज्यादा देखा गया।