{"_id":"58ba70654f1c1b5243830a22","slug":"formar-cm-beant-singh-murder-case-accused-jagtar-singh-hwara-filed-petition-in-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअंत सिंह मर्डरः आरोपी हवारा ने हाईकोर्ट में दी याचिका, सामने आई बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअंत सिंह मर्डरः आरोपी हवारा ने हाईकोर्ट में दी याचिका, सामने आई बड़ी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी और बुड़ैल जेल ब्रेक सहित कई मामलों में आरोपी जगतार सिंह हवारा ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिका दायर कर हवारा ने उसके प्रोडक्शन वांरट जारी करने के पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस उसे प्रोडक्शन वांरट के तहत कहीं भी पेश करती रहती है, जबकि किसी भी न्यायिक फाइल और जिमनी आर्डर में उसका उल्लेख नहीं मिलता।
याचिका के अनुसार यह सब उसे दिल्ली तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट करने से रोकने के लिए किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि उसके प्रोडक्शन वांरट फर्जी जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को याचिकाकर्ता के वकील के पेश न होने से हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
इससे पहले भी हवारा ने पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली की जिला अदालतों में चल रहे अन्य दर्जनों मामलों की सुनवाई एक जगह और एक ही अदालत में करवाए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की हुई है। जिस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में 9 मार्च तक अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करें।