फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   foreign tour of captain amarinder singh for getting NRI supporting from 19

NRI का समर्थन जुटाने पंजाब कांग्रेस के 'कैप्टन' का विदेश दौरा 19 से

Mon, 18 Apr 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
foreign tour of captain amarinder singh for getting NRI supporting from 19
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव 2017 से पहले सभी सियासी दलों में पंजाब के लिए महत्वपूर्ण एनआरआई वर्ग को अपनी ओर करने की होड़ लगी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह एनआरआई वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने विदेश जाएंगे। कैप्टन 19 अप्रैल को रवाना होंगे। वह सात मई तक विदेश दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


कैप्टन पहले शिकागो जाएंगे। उसके बाद टोरोंटो, वैंकुवर, लॉस एंजेल्स और सैन फ्रांसिस्को का दौरा करेंगे। वह हर शहर में दो दिन रुकेंगे। इस दौरान पहले दिन वह रैली को संबोधित करेंगे। जबकि, दूसरे दिन छोटी सभाओं में शामिल होंगे। कैप्टन ने पहले अक्तूबर-15 में विदेश दौरे की योजना बनाई थी, लेकिन कनाडा में चुनाव के कारण वह स्थगित करना पड़ा। अब अपने दौरे के दौरान कैप्टन ज्यादा से ज्यादा एनआरआई केसाथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


उनके मुद्दे जानने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि सेशन इंटरैक्टिव रहें। एनआरआई खुलकर पंजाब के मुद्दों पर बात करें। ताकि कैप्टन इन्हें लेकर कांग्रेस की नीतियां स्पष्ट कर सकें। कैप्टन के साथ बड़ी संख्या में विधायक और पूर्व विधायक भी विदेश जाएंगे। विधायक केवल ढिल्लों की अगुवाई में एक टीम पहले ही जा चुकी है। जोकि कैप्टन के पहले चरण की सभाओं की तैयारी करेगी। इससे पहले पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दौरे से भारत लौटीं हैं। अब वह इटली, जर्मनी और यूके केदौरे पर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई में बढ़ रहा है आप का प्रभाव
कांग्रेस केलिए चिंता की बात यह है कि एनआरआई में आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी एनआरआई ने खुलकर आप की मदद की थी। इसमें चुनावी फंडिंग से लेकर पंजाब में आप के पक्ष में वोट डलवाना तक शामिल था। इस बार भी आप केसूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के यूरोप दौरे में पार्टी ने काफी फंड जुटाए हैं। अब सुखपाल खैरा विदेश दौरे पर हैं। विदेश दौरे में कैप्टन का मुख्य निशाना आप ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed