फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food Safety Administration Helpline Number to Inform, Festival season

गंदगी में बन रही मिठाई फेंकवाई, गड़बड़ दिखे तो इस नंबर पर कॉल करें...और तुरंत होगी कार्रवाई

Tue, 30 Oct 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Administration Helpline Number to Inform, Festival season
गंदगी में बन रही मिठाई
गंदगी में बनाई जा रही थी मिठाई, जिसे नष्ट कराया गया। अगर आपको कहीं भी मिठाई या खाने की चीजों में गड़बड़ नजर आए तो तुरंत विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। शहरवासियों के लिए डिपार्टमेंट ने एक नंबर 0172-2752128  जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे जारी रहेगा। इस नंबर पर फूड संबंधी कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे त्योहारी सीजन छापामारी चलती रहेगी। रोजाना सैंपल लिए जाएंगे और छापामारी भी की जाएगी। सैंपल फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एफएसएसएआई की वेबसाइट पर ई मेल कर सकते हैं। वेबसाइट पर सिटीजन कार्नर है, जहां पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। सूचना मिलते ही शिकायत को स्थानीय डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, मिलावटी और गंदगी में बनाई जा रही मिठाइयों के खिलाफ फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन और चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। सोमवार को फूड इंस्पेक्टरों ने छह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में छापा मारा। इस दौरान भारी खामियां मिलीं। गंदगी में ही सारा माल तैयार कराया जा रहा था। फूड इंस्पेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब तीन क्विंटल मिठाई व स्नैक्स को फेंकवा कर नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो मैन्युफैक्चरिंग को यूनिट को चालान भी किया गया। इस दौरान छह सैंपल भरे गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि छापेमारी जारी रहेगी। इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही मिठाई विक्रेताओं को हिदायत दी है कि कोई भी सब स्टैंडर्ड सामान नहीं बेचेगा। यदि जांच में पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर मनीमाजरा, बहलाना और इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी की गई थी। इस दौरान देखा गया कि कई किलो मिठाई गंदगी भरे माहौल में बनाई जा रही थी। बनाने के बाद उन्हें खुले स्थान पर रखा गया। कई मिठाई ऐसी थी, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। उसके बाद सभी सामान को लादकर डंपिंग ग्राउंड में ले जाया गया, जहां उन्हें नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed