फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food and drink expenses cut in Punjab Chief Minister Office

मान का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री कार्यालय में मेहमाननवाजी बंद, अब बेसन, बर्फी, पनीर पकौड़े नहीं मिलेंगे मुफ्त

Fri, 14 Oct 2022 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 09:04 PM IST
सार

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय पर खर्च किए जाने वाले फंड में भारी कमी की गई है। आप सरकार आने के बाद दूध की खरीद कम कर दी गई है। इससे पहले पिछली कांग्रेस सरकार के समय वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी खर्चों में कटौती का हवाला देते हुए अपने कार्यालय के बाहर ही लिखकर लगा दिया था कि कृपया चाय पिलाने को न कहें।

विज्ञापन
Food and drink expenses cut in Punjab Chief Minister Office
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों और मुलाजिमों को अब मुफ्त में बेसन, बर्फी और पनीर के पकौड़े नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस खर्च में कटौती कर दी है और अब इस कार्यालय में किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए अगर कोई व्यक्ति पहुंचे तो उसे चाय और बिस्कुट ही खिलाए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए ‘फिजूलखर्ची’ पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश के मेहमाननवाजी विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधीक्षक और सुरक्षा अधिकारी (डीएसपी) अब केवल चाय और बिस्कुट के लिए पर्ची भर सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय पर खर्च किए जाने वाले फंड में भारी कमी की गई है। आप सरकार आने के बाद दूध की खरीद कम कर दी गई है। इससे पहले पिछली कांग्रेस सरकार के समय वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी खर्चों में कटौती का हवाला देते हुए अपने कार्यालय के बाहर ही लिखकर लगा दिया था कि कृपया चाय पिलाने को न कहें। उन्होंने अपने कार्यालय में चाय-पकौड़े बंद करवा दिए थे। वैसा ही कदम अब आप सरकार ने उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed