{"_id":"c6ce2cd10fc07d0361d36ff2cc85402b","slug":"flower-show-at-pu-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदाउदी की 183 किस्में देखनी हैं तो पहुंचे पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदाउदी की 183 किस्में देखनी हैं तो पहुंचे पीयू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छठा गुलदाऊदी शो की शुरुआत हुई। पीयू के प्रो. आरसी पाल रोज गार्डन में आयोजित इस शो का उद्घाटन कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने किया। एक तरफ जहां इस गार्डन में पहुंचे छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल में इन खूबसूरत फूलों को कैद करने में लगे थे, वहीं दूसरी तरफ गुनगुनी धूप में बैठे कई विद्यार्थी गुलदाऊदी के फूलों की खुशबू का मजा ले रहे थे।
इस गार्डन में 183 किस्म की गुलदाऊदी के अलावा अलग-अलग फूलों से सजे आठ हजार से ज्यादा गमले रखे गए हैं। खास बात यह है कि इस साल इस शो के लिए गुलदाऊदी की विशेष 20 किस्में पुणे से मंगवाई गई है। उद्घाटन के मौके पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर के अलावा डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल के अलावा कई सीनेट सदस्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।
पीयू के हार्टीकल्चर विभाग के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। प्रो.ग्रोवर ने हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को अगले साल पीयू में होने वाले रोज फेस्टिवल की तैयारियों के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के इस प्रयास से ही पीयू का स्टाफ और छात्र प्रकृति के करीब आए हैं।