फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flights for delhi from chandigarh international airport, fare now cheaper

जानिए, दिल्ली के लिए कब-किस समय जाती हैं फ्लाइट, किराया भी कम

Fri, 17 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
flights for delhi from chandigarh international airport, fare now cheaper
प्लेन - फोटो : demo pics

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले दो हजार यात्रियों को 2500 रुपये किराया खर्च करना होगा। कैबिनेट से नई एविएशन पॉलिसी में यात्रियों को एक घंटे के सफर में केवल 2500 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


 यह पॉलिसी लागू होगी तो यात्रियों की संख्या फ्लाइट्स में बढे़गी और होटल और टैक्सी चलाने वालों को भी रोजगार मिलेगा।  इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन 3500 यात्री सफर करते है। अभी यात्रियों से विमानन कंपनियां तीन से 10 हजार रुपये तक का किराया वसूल करती है। इस पॉलिसी केलागू होने के बाद विमानन कंपनी एक घंटे के सफर का किराया 2500 रुपये लेंगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले विमान में 45 मिनट का समय लगता है लेकिन कई बार विमान लैंड कराने में डायरेक्शन नहीं मिलती है इसके कारण विमान 10 से 15 मिनट लैंड होने में लग जाते हैं। इसलिए सभी विमानन कंपनिया एक घंटे का समय निर्धारित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फ्लाइटों में होगा 2500 किराया दिल्ली जाने वाली इन फ्लाइटों में किराया 2500 रुपये निर्धारित होगा। इससे विमानन कंपनियों की ओर से विमान भी बढेंगे जिससे कि  लोगों से अधिक किराया वसूल नहीं किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए मौजूदा समय में 10 फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली केलिए सुबह 7.40 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11.05 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 11.55 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, दोपहर बाद एयर विस्तारा की 3.20 बजे की फ्लाइट, शाम को 5.10 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, शाम को 5.40 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट, रात को 7.20 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट , रात को 7.30 बजे दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट का संचालन होगा।

सब्सिडी के बाद बढेंगे पैसेंजर्स, फ्लाइट का संचालन बढे़गा

flights for delhi from chandigarh international airport, fare now cheaper
plane - फोटो : plane

नई एविएशन पॉलिसी में एक घंटे का सफर 2500 रुपये सभी विमानन कंपनियों को निर्धारित करना होगा। इससे फ्लाइट का संचालन बढे़गा।  यहां से सात विमानन कंपनी फ्लाइट का संचालन कर रही हैं। अगर सरकार यह एविएशन पॉलिसी लागू होगी तो 2018 तक 20 से ज्यादा एयरलाइंस फ्लाइट का संचालन करेंगी।

इस पॉलिसी के बाद कोई एयरलाइन अधिक किराया वसूल नहीं कर सकती है। इससे यात्रियों में खुशी की लहर है। सेक्टर -30 फाइव स्टार ट्रेवेल्स एंड टूर के मालिक के एल बंसल ने बताया कि लोगों को टिकट सस्ती मिलेगी और ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी। इससे पर्यटन भी विकसित होगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए 5-20 की अड़चन खत्म हो गई है। इससे नई विमानन कंपनियां इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू करेंगी। विस्तारा सहित अन्य विमानन कंपनियां भी अब यह फ्लाइट शुरू करेंगी।
 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि नई एविएशन पॉलिसी से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। चंडीगढ़ से 2015 में 16 लाख लोग सफर कर चुके हैं। अगर यह पॉलिसी लागू होगी तो 5 लाख यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed