फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight will fly daily from Amritsar to Ahmedabad from January 9

Amritsar: अब अमृतसर से रोजाना मिलेगी अहमदाबाद की फ्लाइट, नौ जनवरी से यात्रियों को इंडिगो की सौगात

Wed, 28 Dec 2022 05:33 PM IST
ajay kumar रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कार्यकारी डायरेक्टर रितु शर्मा ने बताया कि यहां से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट नौ जनवरी से रोज जाएगी। अहमदाबाद और गोवा के लिए अलग-अलग फ्लाइट जाती थी लेकिन नौ जनवरी से यह एक ही फ्लाइट हो जाएगी।

विज्ञापन
Flight will fly daily from Amritsar to Ahmedabad from January 9
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

इंडिगो ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए अपनी फ्लाइट को नौ जनवरी 2023 से रोज उड़ाने का फैसला लिया है। पहले यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरती थी। इसका कारोबारियों को काफी फायदा होगा। यहां से अहमदाबाद जाने वाले कारोबारियों को यह फ्लाइट बड़ोदा और सूरत के बीच कनेक्ट करती है। गुजरात से यहां आने वाले कारोबारी और सैलानी अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही इंडिगो ने गोवा के लिए अपनी फ्लाइट के समय में बदलाव कर सैलानियों को राहत दी है। फ्लाइट अमृतसर इनिशिएटिव के राष्ट्रीय कनवीनर योगेश कामरा ने बताया कि कारोबारियों की यह लंबे समय से मांग रही है कि अहमदाबाद की फ्लाइट को रोजाना किया जाए। 
विज्ञापन


श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कार्यकारी डायरेक्टर रितु शर्मा ने बताया कि यहां से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट नौ जनवरी से रोज जाएगी। अहमदाबाद और गोवा के लिए अलग-अलग फ्लाइट जाती थी लेकिन नौ जनवरी से यह एक ही फ्लाइट हो जाएगी। अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली फ्लाइट अमृतसर पहुंचने के बाद गोवा जाएगी। इसी तरह गोवा से यह फ्लाइट वापस अमृतसर पहुंचेगी और अमृतसर से यह वापस अहमदाबाद जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed