फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   flight can fly from Mohali and Amritsar to bring Indians stranded abroad

विदेश में फंसे भारतीयों की होगी वतन वापसी, मोहाली-अमृतसर से उड़ सकेंगे विमान, पढ़ें- ये नियम

Sun, 05 Jul 2020 10:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
flight can fly from Mohali and Amritsar to bring Indians stranded abroad
सांकेतिक तस्वीर।

विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयरलाइंस और चार्टरों प्लेन ऑपरेटरों को कुछ शर्तों सहित मोहाली और अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान संचालन की अनुमति दे दी गई है। नागरिक विमानन, पंजाब के डायरेक्टर गिरीश दयालन ने बताया कि विभिन्न ऑपरेटरों ने इसकी अनुमति मांगी थी जो मंजूर कर ली गई है। इसके साथ ही यातायात की सुविधा के लिए एयरलाइन्स यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि अन्य राज्यों हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के यात्रियों को लेकर आने वाली उड़ानें मोहाली में उतर सकती हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के यात्री अमृतसर पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन


किसी भी हवाई अड्डे से दिन में सिर्फ दो फ्लाइट ही उड़ेंगी। असाधारण हालत में और ज्यादा उड़ानों पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य सरकारें अपने नोडल अफसरों को नामजद कर सकती हैं, जिनसे एनओसी की इजाजत मांगी जानी है और जो अपने यात्री को उनके राज्य में एकत्रित करने और ले जाने के प्रबंध करने के लिए जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एयरलाइन्स, चार्टर और कोई अन्य ऑपरेटर अनुमति लेते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि अगर फ्लाइट में सभी यात्री पंजाब से हैं तो वह नागरिक विमानन के डायरेक्टर के कार्यालय में आवेदन करेंगे। अगर फ्लाइट में कोई यात्री पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से है तो इस कार्यालय में अनुमति लेने के लिए आवेदन देने से पहले वह संबंधित राज्य के नोडल अधिकारी से इजाजत व एनओसी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह संबंधित राज्य के नोडल अफसर से एक अंडरटेकिंग भी अप्लाई करेंगे कि हवाई अड्डे से संबंधित राज्य में यात्रियों की ट्रांसपोर्ट और संस्थागत क्वारंटीन (उस राज्य में) संबंधित राज्य सरकार के द्वारा की जाएगी। आने की तारीख से कम से कम दो दिन पहले आवेदन किया जा सकता है। 


कोवा एप डाउनलोड करना होगा जरूरी
पंजाब आने वाले सभी यात्री कोवा एप को डाउनलोड करेंगे और एप पर अपने जिलों में संस्थागत क्वारंटीन के लिए होटलों में पहले से बुकिंग करवाएंगे। वे सात दिन संस्थागत और सात दिन घरों में क्वारंटीन रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed