फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flat making fruad by colonizer in zirakpur

कालोनाइजर ने 6 घरों का नक्शा पास करवा बनाए 16 फ्लैट्स

Sat, 20 Feb 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Sat, 20 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
flat making fruad by colonizer in zirakpur

नगर काउंसिल को धोखे में रखकर जीरकपुर के एक नामी कालोनाइजर ने 6 घरों के नक्शे पास करवाकर 16 फ्लैट्स बना लिए। जब इसकी भनक उच्चाधिकारियों को लगी तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया और कालोनाइजर को दस्तावेज सहित काउंसिल ऑफिस पेश होने के आदेश दे दिए गए।

विज्ञापन


जिक्रयोग है कि शहर में कालोनाइजरों द्वारा छोटी कालोनी काटने के बाद काउंसिल अधिकारियों को धोखे में रखकर दो या तीन मंजिला घरों का नक्शा पास करवा लिया जाता है। बाद में कालोनाइजर तीन मंजिला मकान को प्रतिमंजिल (फ्लैट) के रूप में लोगों को बेच देते हैं, तांकि कालोनी पास करवाने वाली फीस से बचा जा सकें।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कालोनी को पास न करवाकर कालोनाइजर सरकार के खजाने को सरेआम चूना लगा रहे हैं। साथ ही इन कालोनाइजर के जाल में फंसकर लोगों को बाद में बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
पुरानी कालका रोड पर एक कालोनाइजर द्वारा जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों को धोखे में रखकर 6 अलग-अलग तीन मंजिला मकान का नक्शा पास करवा लिया गया। इसके बाद उक्त कालोनाइजर ने तीन मंजिला मकान की जगह कुल 16 फ्लैट (यूनिट्स) बना लिए गए, जो कानूनी रूप से अवैध है।

मामले की भनक जब अधिकारियों को लगी तो उच्चाधिकारियों ने अतिक्रमण विंग के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को मौके पर भेज दिया गया। जिन्होंने मौके-ए-वारदात का जायजा लेने के बाद अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया गया। वहीं, इंस्पेक्टर उक्त कालोनाइजर को नक्शा व निर्माण कार्य संबंधी मंजूरी दस्तावेज लेकर उच्चाधिकारियों के पास पेश होने के आदेश दे दिए।

इस संबंध में जब जीरकपुर नगर काउंसिल के जेई राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि काउंसिल द्वारा उक्त कालोनाइजर को 6 अलग-अलग तीन मंजिला घर बनाने के लिए नक्शा जारी किया गया है, बाकी जानकारी आप एसडीओ अशोक शर्मा से ले सकते हैं। वहीं, जब एसडीओ अशोक कुमार शर्मा से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद ही मिला।


अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों को तोडने के लिए भेजा गया था। वहीं, जब कालोनाइजर द्वारा 6 मकानों का नक्शा पास करवाकर उसकी एवज में 16 फ्लैट्स बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं। अधिकारियों को मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।
-परविंदर सिंह सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed