फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flat allotment, housing board scheme, chandigarh housing board, chandigarh

सेक्टर 51 हाउसिंग स्कीम, किस कोटे के तहत कितने फ्लैट्स मिलेंगे?

Sat, 16 Apr 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
flat allotment, housing board scheme, chandigarh housing board, chandigarh
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ में सेक्टर-51 ए में लांच की गई हाउसिंग स्कीम के तहत ‌कोटे के अनुसार फ्लैट मिलेंगे और ड्रा निकाले जाएंगे। 12 दिन के भीतर इस स्कीम के 700 ब्रोशर बिक चुके हैं। ब्रोशर की कीमत दो हजार रुपये है। 200 फ्लैट्स में से 150 का ही ड्रा निकाला जाएगा, जबकि 50 फ्लैट को एश्योर्ड अलाटमेंट स्कीम के तहत रखे गए हैं।
विज्ञापन


यह फ्लैट उन लोगों को दिए जाएंगे जो 69 लाख से ऊपर की सील बिड देगा। यह सभी फ्लैट्स पहली मंजिल में ही अलॉट किए जाएंगे। ऐस में ड्रा के लिए 150 फ्लैट ही तय हैं, लेकिन इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 91 फ्लैट्स हैं। बोर्ड ने स्कीम में अलग-अलग कैटगरी के फ्लैट्स तय कर दिए हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी पांच प्रतिशत कोटा तय किया गया है।
विज्ञापन


कैटेगरी--------------------------------------फ्लैट्स
एससी/एसटी ---------------------------------19
रक्षाकर्मी और रिटायर्ड एवं उनके परिवार------------07
अन्य पिछड़ी जाति------------------------------07
पंजाब, हरियाणा और प्रशासन के रिटायर्ड कर्मचारी---07
दिव्यांग----------------------------------------04
बोर्ड के कर्मचारी--------------------------------01
जनरल कैटेगरी---------------------------------91
डिस्क्रेशनरी कोटा------------------------------07
आंस्टीज--------------------------------------07

एश्योर्ड स्कीम के फ्लैट्स कर दिए जाएंगे ट्रांसफर
हाउसिंग बोर्ड के अनुसार एश्योर्ड स्कीम उन लोगों के लिए है, जो हर हाल में ऊंचे रेट देकर पहली मंजिल पर फ्लैट ले सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि इस स्कीम के तहत फ्लैट बच जाते हैं तो अतिरिक्त यूनिट को ड्रा की स्कीम में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ज्यादा फॉर्म आने पर असफल बिडर को ड्रॉ की स्कीम में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। एश्योर्ड स्कीम के तहत आवेदक को अपना रेट ब्रोशर के साथ सिल बिड के तहत देना है। इस स्कीम में कोई भी रिजर्वेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैंकों से मिलेंगे ब्रोशर
बोर्ड के अनुसार ब्रोशर एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में मिल रहे हैं, इसके अलावा सेक्टर-9 के स्टेट बैंक आफ इंडिया, सेक्टर-17बी का इलाहाबाद, सेक्टर-8 का पंजाब नेशनल बैंक, सेक्टर-11 का पंजाब एंड सिंध बैंक, सेक्टर-9 का एक्सिस और सेक्टर-8 के इंडसइंड बैंक में ब्रोशर मिल रहे हैं।

तीन साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
हाउसिंग बोर्ड का दावा है कि तीन साल में इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर दिया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि दो साल में ही इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस स्कीम के तहत 200 बीएचके का निर्माण किया जाएगा। फ्लैट निकलने व अलाटी को डिमांड लेटर जारी करने के बाद राशि भुगतान करने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा।


1073 स्क्वेयर फुट एरिया है फ्लैट का
फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 स्क्वेयर फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेड रूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल है। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed