Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five-year record broken; November 3 was the hottest day in Chandigarh.

Chandigarh News: पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 3 नवंबर को सबसे गर्म रहा चंडीगढ़

Wed, 04 Nov 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five-year record broken; November 3 was the hottest day in Chandigarh.
चंडीगढ़। नवंबर की शुरुआत में आमतौर पर ठंडक बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच वर्षों में 3 नवंबर को दर्ज तापमान के मुकाबले इस बार पारा सबसे ऊपर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बावजूद दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में धूप का असर

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और अगले सात दिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में सुबह और शाम हल्की ठंडक रहेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप गर्मी का अहसास कराती रहेगी।
विज्ञापन

पिछले पांच साल में 3 नवंबर को अधिकतम तापमान
2021 में 29 डिग्री
2022 में 29.8 डिग्री
2023 में 30.2 डिग्री
2024 में 30.8 डिग्री
2025 में करीब 29.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed