फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five percent of samples will be tested outside Punjab to identify new strains of Corona

कोरोना के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए पांच प्रतिशत सैंपल का पंजाब के बाहर होगा परीक्षण

Thu, 31 Dec 2020 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Five percent of samples will be tested outside Punjab to identify new strains of Corona
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

पंजाब में कोरोना वायरस के नए रूप (एन501वाई) सारस-कोव-2 की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। सरकार वायरस के नए रूप की पहचान के लिए हर सप्ताह 5 प्रतिशत नमूनों को पंजाब के बाहर के प्रमुख परीक्षण संस्थानों को भेजकर जांच कराएगी। 

विज्ञापन


पंजाब की लैबों में किए जा रहे परीक्षण के नमूनों को हर सप्ताह इंस्टीट्यूट ऑफ जेनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी), दिल्ली और एनसीडीसी दिल्ली डिवीजन ऑफ बायो टेक्नालॉजी एपीडेमोलॉजी एंड सेंट्रल सर्विलांस यूनिट भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट का कारोबार ठप हुआ, आबिद अली ने यूं आपदा को अवसर में बदल दिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग प्रमुख सचिव डीके तिवारी ने बताया कि राज्य में वायरस के नए स्ट्रेन के फैलाव को रोकने के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान के अधीन यह बड़ा फैसला किया गया है। बहुत तेजी से फैलने वाले इस वायरस के नये स्ट्रेन के सामने आने के बाद भारत सरकार द्वारा इसे फैलने को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पंजाब सरकार द्वारा 80 रैंडम सैंपल वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबारेट्री पटियाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर और फरीदकोट से 40-40 सैंपल एनआईवी पुणे भेजे गए हैं, जिससे वायरस के नए स्ट्रेन की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। 

प्रमुख सचिव ने बताया कि जो सैंपल भेजे गए हैं उनका चयन सितंबर से दिसंबर, 2020 में लिए गए सैंपलों में किया गया है। इसके अलावा जितने भी यात्री ब्रिटेन से आ रहे हैं उनकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। 


यह भी पढ़ें - पंजाब में एक जनवरी से रात्रि कर्फ्यू खत्म, इनडोर में 200 और आउटडोर कार्यक्रम में 500 लोग हो सकेंगे शामिल 

पंजाब में हुए 25.74 लाख टेस्ट
प्रमुख सचिव तिवारी ने बताया कि मार्च 2020 से लेकर अब तक 25.74 लाख टेस्ट पंजाब सरकार द्वारा किए जा चुके हैं, जिनमें से 78,666 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। राज्य के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों द्वारा परीक्षण की शुरुआत की गई। सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर और पटियाला में मार्च 2020 में लैब की शुरुआत के बाद तीसरी लैब फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई थी।

चिंता : ब्रिटेन से लौटे 2426 यात्री नहीं हुए ट्रेस
देश में ब्रिटेन से आए कोरोना के नए रूप को लेकर दहशत बनी हुई है, पंजाब में भी यही आलम है। पिछले कुछ दिनों में 3400 से अधिक लोग ब्रिटेन से पंजाब पहुंचे हैं, जिनमें से 2426 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस को इन यात्रियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed