फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News: Night curfew ends in Punjab From January 1

पंजाब में एक जनवरी से रात्रि कर्फ्यू खत्म, इनडोर में 200 और आउटडोर कार्यक्रम में 500 लोग हो सकेंगे शामिल

Wed, 30 Dec 2020 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Night curfew ends in Punjab From January 1
पंजाब में रात में कर्फ्यू खत्म। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब पंजाब सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू के आदेश को एक जनवरी, 2021 से वापस ले लिया है। इसके साथ ही होटलों, रेस्टोरेंटों और मैरिज पैलेसों की टाइमिंग पर नाइट कर्फ्यू के चलते किया गया बदलाव भी वापस ले लिया गया। 

विज्ञापन


अब राज्य में बंद जगह में 200 और खुले स्थान पर होने वाले कार्यक्रमों में 500 लोग हिस्सा ले सकेंगे। बता दें कि इससे पहले बंद जगह में 100 और खुले में 200 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति थी। हालांकि राज्य में कोरोना के बचाव के निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। सरकार ने जिला प्रशासन को सख्ती से इन निर्देशों को लागू करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब गृह एवं न्याय विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा 28 दिसंबर को जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सभी डिविजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सभी जोनल आईजी, पुलिस कमिश्नरों, डीआईजी व एसएसपीज को पत्र जारी किया था। जिसमें लिखकर कहा गया था कि राज्य में नाइट कर्फ्यू, होटलों-रेस्टोरेंटों व मैरिज पैलेस की समय-सीमा और इनडोर-आउटडोर कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति से संबंधित दिशा-निर्देश 31 दिसंबर, 2020 तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों पर पंजाब सरकार ने अमल किया। एक जनवरी से पंजाब में नाइट कर्फ्यू समाप्त हो जाएगा। होटल-रेस्टोरेंट व मैरिज पैलेस रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही इनडोर कार्यक्रमों में अब 100 के बजाय 200 और आउडटोर कार्यक्रमों में 250 के बजाय 500 लोग हिस्सा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed