फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Members Of Same Family Died in road accident

दो दिन पहले गाए जा रहे थे मंगल गीत, हादसे ने लील लिया परिवार, सिर्फ दादी-पोती ही बची

Tue, 02 Jul 2019 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five Members Of Same Family Died in road accident
हादसे में बिखर गया पूरा परिवार - फोटो : Accident

वार्ड नंबर 10 में श्री कृष्ण प्रणामी सत्संग घर के पास स्थित बंसल परिवार के पुश्तैनी घर में दो दिन पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन सोमवार को उसी घर से पांच सदस्यों की अर्थियां उठीं। नेशनल हाइवे नौ पर रविवार रात 11 बजे सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बंसल परिवार के पांच पारिवारिक सदस्यों के बाद अब घर में शारदा देवी व सात वर्षीय छोटी पोती भुवी ही बची हैं। 

विज्ञापन


मृतक विकास व घनश्याम दोनों भाई थे। हादसे में विकास की पत्नी शिल्पा, नीशू बंसल और उसकी बेटी भव्या की भी मौत हो गई। मृतक विकास घनश्याम से बड़ा था। डबवाली अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में घनश्याम दास एंड कंपनी के नाम से आढ़त का कारोबार करते थे।
विज्ञापन


अपने पिता कृष्ण चंद बंसल की 23 जुलाई 2018 को हुई मृत्यु के बाद विकास व घनश्याम दोनों ने मिलकर आढ़त के कार्य को आगे बढ़ाया था। इस घटना के शोक स्वरूप डबवाली में आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के बच्चों के साथ खेल रही थी भुवी, इसलिए छोड़ गए
घनश्याम की शादी गत 27 जून को फतेहाबाद की शिल्पा के साथ डबवाली के ही पैलेस में हुई थी। इसके बाद 30 जून को शिल्पा के मायके में पग फेरे की रस्म थी। शिल्पा के दोनों भाई रविवार को डबवाली आए व शाम करीब 4 बजे शिल्पा को साथ लेकर फतेहाबाद लौट गए। उनके साथ सात वर्षीय भुवी को भी जाना था, मगर वह अपनी बुआ के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसलिए उसे घर पर ही छोड़ गए। 

फतेहाबाद में सब रस्में अदा करने के बाद रात को ही वापस डबवाली के लिए चल पड़े। रास्ते में साहुवाला गांव के पास उनकी कार ट्रक के पीछे जा टकराई। घर में नव नवेली बहू और बाकी पारिवारिक सदस्यों का इंतजार कर रही उनकी मां शारदा देवी सो गई। हादसे की खबर उसे सुबह मिली तो वह गुमसुम ही हो गई। घर से हंसते-खेलते गए सब परिजनों की मौत का शारदा देवी को अब तक विश्वास नहीं हो रहा। 

शव पहुंचे तो पूरे डबवाली में छा गया मातम
सोमवार को शव जब डबवाली पहुंची तो घर में रोने की आवाजें ही सुनाई दे रही थी। घर में जब कफन में लिपटी एक साथ 5 लाशें पहुंची तो मौके पर मौजूद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। घर में विकास की मां शारदा व 7 वर्षीय बेटी भावना उर्फ भुवी ही बचे हैं।

मृतक विकास की 4 बहनें हैं जो डबवाली, कालांवाली, रावतसर व हनुमानगढ़ में विवाहित हैं। शादी संपन्न होने के बाद घनश्याम और विकास की तीन बहनें चली गई थी। लेकिन कालांवाली में विवाहित उसकी एक बहन अभी डबवाली में ही ठहरी हुई थी।

शिल्पा के परिजनों ने देर होने पर रात को रुकने के लिए कहा बार-बार 
जानकारी अनुसार शिल्पा के परिजनों ने उन्हें रात को नहीं जाने के लिए कई बार कहा था। विकास सहित पांचों लोग गाड़ी में सवार होकर रात करीब 9 बजे फतेहाबाद से डबवाली के लिए चल पड़े थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शिल्पा के परिजन बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि काश वे उनकी बात मानकर रात को रुक जाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed