{"_id":"5d19b91c8ebc3e3c6a51ed34","slug":"five-member-of-family-including-newly-wed-couple-died-in-road-accident-at-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाः परिवार के 5 लोगों की हादसे में मौत, नवविवाहित जोड़ा भी नहीं रहा, 3 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसाः परिवार के 5 लोगों की हादसे में मौत, नवविवाहित जोड़ा भी नहीं रहा, 3 दिन पहले हुई थी शादी
Mon, 01 Jul 2019 10:08 PM IST
खुशबू गोयल
सनमीत थिंड, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
सनमीत थिंड, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर रविवार रात करीब 11 बजे गांव साहुवाला-प्रथम से पन्नीवाला मोटा के बीच ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में नवदंपति सहित परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार शादी के बाद की रस्में पूरी करने के लिए घनश्याम की ससुराल गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आढ़त का काम करने वाले मंडी डबवाली निवासी विकास बंसल अपनी पत्नी शीनू, बेटी भव्य, भाई घनश्याम और उसकी पत्नी शिल्पा के साथ स्विफ्ट कार से रविवार को घनश्याम की ससुराल फतेहाबाद गए थे। घनश्याम की शिल्पा से 27 जून को ही शादी हुई थी। शादी के बाद की रस्म पूरी करने के बाद सभी रात में डबवाली के लिए निकले थे।
विज्ञापन
गांव साहुवाला-प्रथम से पन्नीवाला मोटा के मध्य पहुंचे तो उनकी कार आगे जा रहे ट्राले से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विकास बंसल (40), शीनू (34), इनकी बेटी भव्य (11) और घनश्याम दास (30) व उनकी पत्नी शिल्पा (28) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बडागुढ़ा थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।