{"_id":"7ef4284a8876ddb63466fb9539dc194e","slug":"five-crore-rupess-cost-heroin-found-at-indo-pak-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा से 5 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा से 5 करोड़ की हेरोइन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर सतलुज दरिया और सरकंडों की आड़ में छिपकर भारत सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकने आए पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ की सतर्कता को देख वहां से भाग गए।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान वहां से पांच करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई। यह घटना वीरवार रात फिरोजपुर सेक्टर की बीएसएफ पोस्ट कस्सोके के पास घटी।
विज्ञापन
फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी आर.के थापा ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 105 के जवान पोस्ट कस्सोके के पास रात के समय गश्त कर रहे थे।
जवानों ने पाकिस्तान की तरफ दरिया वाले इलाके में लगे सरकंडों में तस्करों की हरकत महशूस की। जैसे ही पाकिस्तानी तस्कर ने हेरोइन का एक पैकेट फेंसिंग के इस पार भारतीय सीमा में फेंका तो जवानों ने चेतावनी दी। तस्करों ने बीएसएफ की सतर्कता को भांप वहां से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
डीआईजी थापा ने बताया कि सतलुज दरिया का इलाका होने के कारण वहां पर सरकंडे बहुत लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर एक किलो हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये कीमत है।