{"_id":"63386b3cce87305cad3e2c81","slug":"five-cities-of-haryana-included-in-top-100-in-cleanliness-survey-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: टॉप 100 शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, पंचकूला व अंबाला शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: टॉप 100 शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, पंचकूला व अंबाला शामिल
Sat, 01 Oct 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:01 PM IST
सार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में धारूहेड़ा और बवानी खेड़ा को फास्ट मूविंग सिटी का अवॉर्ड मिला है। कैंटोनमेंट बोर्ड आधारित रैंकिंग में हरियाणा का अंबाला कैंट 25वें रैंक पर है।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल हो गया है। 2021 की तुलना में हरियाणा की परफार्मेंस में काफी सुधार हुआ है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा 8वें स्थान पर था।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 100 शहरों में गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, पंचकूला व अंबाला शामिल हैं। वहीं धारूहेडा को (25,000-50,000 जनसंख्या) और बवानी खेड़ा को (15,000-25,000 जनसंख्या) में फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड मिला है। है। कैंटोनमेंट बोर्ड आधारित रैंकिंग में हरियाणा का अंबाला कैंट 25वें स्थान पर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, सरकार, पुलिस और डीटीपी को दी धमकी, एक्शन मोड में पुलिस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री की सोच है कि शहर और गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। जब प्रत्येक व्यक्ति सफाई का महत्व समझने लगेगा और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखेगा तो हमारे गली-मोहल्ले, गांव-शहर, देश-प्रदेश भी स्वच्छता की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता समाज की सबसे बड़ी जरूरत है और सभी के सहयोग से ही स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय स्वच्छता को लेकर जागरूता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और विभिन्न सरकारी कार्यालयों, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार स्वच्छता के स्तर में सुधार हो रहा है।