फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bambiha gang threatens Haryana government, police and DTP by posting on social media

Haryana: बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, सरकार, पुलिस और डीटीपी को दी धमकी, एक्शन मोड में पुलिस

Sat, 01 Oct 2022 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 07:21 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के जांच के आदेश दिए हैं। गैंगस्टर दिलेर कोटिया के मकान तोड़ने के दो दिन बाद पोस्ट के माध्यम से धमकी दी है।

विज्ञापन
Bambiha gang threatens Haryana government, police and DTP by posting on social media
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के कस्बे असंध में डीटीपी व पुलिस प्रशासन द्वारा गैंगस्टर दिलेर कोटिया का मकान तोड़ने के दो दिन बाद बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सरकार, पुलिस प्रशासन और डीटीपी को धमकी दी है। इसके बाद करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने साइबर सेल को बंबीहा गैंग की पोस्ट की जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट कहां से डाली गई है और किसने डाली है। इसके बारे में भी पता लगाने के लिए कहा है। इसके बारे में साइबर सेल से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है। 

विज्ञापन


बता दे कि जिला प्रशासन ने गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। गैंगस्टरों के अवैध रूप से बनाए मकान व दुकानों पर बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। प्रशासन तीन बदमाश व गैंगस्टर के खिलाफ पहले कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद बृहस्पतिवार को असंध व सैदपुरा के बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana News: किसानों को 48 घंटे में मिलेगा फसल का भुगतान, डिप्टी सीएम ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर में नशा तस्कर की छह दुकानें गिराई गई थी। वहीं असंध में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलेर कोटिया का घर गिराया गया। दोनों जगह कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा था। घटना के दो दिन बाद एक अक्तूबर को बंबीहा गैंग से किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार, पुलिस प्रशासन व डीटीपी को धमकी दी है। 


बंबीहा गैंग ने यह दी धमकी
बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- तुस्सी कर लय्या, जो करना है हुन अस्सी करांगे। सही नहीं कित्ता, हुन अस्सी दसांगे कि किद्दा किसे दा घर तोड़दे। अज्ज तो 30 साल पहला दा घर बणया सी उदो कित्थे अवैध सी। जदो डीलर सारा कुछ बेच कर चला गया, उसदा घर वालेयां नाल कोई मतलब नहीं। गैंगस्टर पैदा नहीं होते, इस तरह की हरकतों से गैंगस्टर बनते हैं। खुद देख ले, अब बंदा क्या करे। अब हमने छोड़ना नहीं याद रखना। घर वालों का हाल देखा...हुन बस होर कुछ नहीं कहना, हुन तुस्सी देखयों। 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर साइबर सेल को जांच के आदेश दे दिए है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वायरल पोस्ट तो देखते हुए पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए है। इन पर भी पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। -गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed