फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five children injured in blast during making crackers in Karnal

हरियाणाः करनाल में पोटैशियम को कूटते समय हुआ धमाका, पांच बच्चे घायल, दो रेफर

Fri, 09 Nov 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 09 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Five children injured in blast during making crackers in Karnal
घायल बच्चों को परिजन - फोटो : अमर उजाला
करनाल में दिवाली के दिन शिव कॉलोनी की ढेहा बस्ती में पटाखे बनाने के लिए पोटैशियम कूटते वक्त हुए धमाके से पांच बच्चे झुलस गए। इनमें से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे के दोनों हाथ और मुंह बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


ये पांचों बच्चे दीपावली पर धमाकेदार पटाखे बजाने के लिए गोले के रूप में आए पोटैशियम बारीक कर रहे थे। इन सभी घायल बच्चों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। जहां से दो बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ढेहा बस्ती निवासी शिवम, रवि, लक्ष्मण, विष्णु व राजेश बाजार से पोटैशियम खरीदकर लाए, ताकि वे एक लोहे की पाइप (दड़ी) में डालकर जोरदार धमाके के साथ पटाखा पटका सकें। इस पोटैशियम को लेकर बच्चे छत पर बैठ गए और एक लोहे के बर्तन में उसे कूटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही विष्णु ने बर्तन में पोटैशियम को कूटने लगा तो एकदम जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में विष्णु (12) व उसके पास बैठा लक्ष्मण (13) बुरी से झुलस गया। 

विष्णु के हाथों की अंगुलियां भी दूर जाकर गिर और उसका चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी व परिजन दौड़कर छत पर गए तो वहां पांच बच्चे घायल अवस्था में थे, जिन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां लक्ष्मण व विष्णु की हालात नाजुक होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बाजार में सरेआम बिकता है पोटैशियम
पोटैशियम शहर में सरेआम बिकता है, जिसे बच्चे खरीदते हैं। पोटैशियम बेचने वाले दुकानदारों पर जिला प्रशासन की कोई नजर नहीं है। बच्चे एक लोहे की पाइप में पोटैशियम को डालते हैं। फिर एक उस लोहे की पाइप में सरिया डालकर उस पोटैशियम को चोट मारते हैं, जिससे जोरदार धमाका होता है। इस लोहे की पाइप के पटाखे का क्रेज बच्चों में इस बार काफी दिखाई दिया।

दिवाली पर ढेहा बस्ती में पांच बच्चों झुलस गए थे, जो पोटैशियम को मामदस्ता में कूटकर बारीक कर रहे थे। इन पांच बच्चों में लक्ष्मण व विष्णु जो गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। विष्णु की हालत काकी नाजुक है, जिसके दोनों हाथ नहीं रहे और चेहरा भी बुरी तरह झुलसा हुआ है।
-गुलविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, राम नगर चौकी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed