{"_id":"63ad1c8f2a6e82395e11ef96","slug":"five-cattle-died-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul News: गोशाला में भूख से पांच गोवंश की मौत, सामने आई नगर परिषद की बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul News: गोशाला में भूख से पांच गोवंश की मौत, सामने आई नगर परिषद की बड़ी लापरवाही
Thu, 29 Dec 2022 10:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:25 AM IST
सार
नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल परिषद ने जानकारी के बावजूद गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं की। बुधवार की रात को गौशाला के पांच गोवंश की भूख से मौत हो गई है। अभी पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Narnaul News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर परिषद की ओर से रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में बनाई गई नंदी गोशाला में भूख से पांच गोवंश की मौत हो गई है। गौशाला में कुछ दिनों से चारा खत्म हो रखा है। यही वजह है कि अब गोशाला में गोवंश भूख से दम तोड़ रहे हैं। बता दें कि रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में नगर परिषद ने गौशाला बनाई है। गौशाला के अंदर 500 से अधिक गोवंश हैं। इस गौशाला में पिछले कुछ दिनों से चारा खत्म हो रखा है।
विज्ञापन
दो दिन में एक पिकअप गाड़ी चारे की आ रही है। मगर गोवंश की संख्या के लिहाज से यह काफी नहीं है। नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल परिषद ने जानकारी के बावजूद गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं की। बुधवार की रात को गौशाला के पांच गोवंश की भूख से मौत हो गई है। अभी पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन