फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first time voter will get assured gift from UT administration after vote

फर्स्ट टाइम वोटरों पर होगी उपहारों की बारिश

Mon, 31 Mar 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
first time voter will get assured gift from UT administration after vote

यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग का फर्स्ट टाइम वोटर्स को एक और ऑफर। 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले ऐसे वोटर्स उस दिन (10 अप्रैल को) शहर के किसी भी मॉल में फिल्म देखने जाते हैं तो उन्हें वहां फ्री  पार्क कार्न और कोल्ड ड्रिंक दी जाएगी। इस ऑफर का लुत्फ सिर्फ 18 से 25 साल के मतदान करने वाले युवा उठा सकते हैं। लेकिन, इस ऑफर का लाभ सिर्फ चुनिंदा फर्स्ट टाइम वोटर्स को ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

विज्ञापन

उपायुक्त और चुनाव अधिकारी कर रहे जागरूक

first time voter will get assured gift from UT administration after vote

इस संबंध में उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर्स को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बाकी के वोटर्स के लिए भी अलग तरह के ऑफर हैं। चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन चुनाव विभाग की ओर से शहर के मतदाताओं को दिए जा रहे अलग-अलग ऑफर्स के बारे में फेसबुक के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग पर मिलेगी छूट

first time voter will get assured gift from UT administration after vote

चुनाव विभाग ने ट्रेडर्स एसोसिएशन से बात की है, जो 10 और 11 अप्रैल को शॉपिंग करने वालों को छूट देने के लिए तैयार हो हैं। चुनाव विभाग जल्द ही इसकी सूची जारी करेगा। दुकानदार दुकानों में स्टिकर, पोस्टर या बैनर लगा कर भी लोगों को मतदान करने की अपील करेंगे। अभी सिर्फ एक दो दुकानदारों ने ही इस संबंध में पहल की है।

विज्ञापन

होटलों में डिस्काउंट

first time voter will get assured gift from UT administration after vote

मतदान में हिस्सा लेने वाले लोगों को शहर के कई होटलों और रेस्त्रां में 30 से 50 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके लिए चुनाव विभाग ने जहां कुछ होटलों से बात की है। वहीं, होटल एसोसिएशन से भी बातचीत की गई है। जिन जिन होटलों और रेस्त्रां में छूट मिलेगी उनकी सूची जारी होगी। वहीं, सिटको की ओर से संचालित होटल माउंट व्यू और शिवालिक व्यू में 35 फीसदी और पार्क व्यू में 20 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके लिए अंगुली पर स्याही और मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा।

हेयर कटिंग और ब्यूटी पैकेज में भी छूट

first time voter will get assured gift from UT administration after vote

लोकसभा चुनाव में जो वोट देगा वह अपनी अंगुली पर लगे निशान दिखाकर ब्यूटी पैकेज में 30 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर पाएगा। यूटी प्रशासन ने इसके लिए शहर के कुछ नामी ब्यूटी सैलूंस के साथ टाईअप किया है। यहां हेयर कटिंग, फेशियल के साथ स्पा पर भी छूट मिलेगी। यही नहीं इन ब्यूटी सैलूंस के फ्रैंचाइजी के जिम में भी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed