फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first time life time achievement award to two teachers on teachers day

टीचर्स डे स्पेशलः पहली बार दो शिक्षकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Sun, 04 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
first time life time achievement award to two teachers on teachers day
टीचर्स डे पर सम्मान समारोह
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग अध्यापक दिवस पर पहली बार दो टीचरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देगा। बाबा आया सिंह रियाड़की कॉलेज तुगलवाला, गुरदासपुर के संस्थापक प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना की संस्थापक सिस्टर मीराबेल को यह अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों को एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।पंजाब के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि यह अवार्ड पहली बार शुरू किया गया है, जिसमें हर साल महिला व पुरुष वर्गों से एक-एक टीचरों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सारी उम्र सेवा की हो। इनके अलावा 34 टीचरों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जबकि, 33 टीचरों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे
विज्ञापन


प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह
प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह (72) बाबा आया सिंह रियाड़की कॉलेज तुगलवाला, गुरदासपुर के संस्थापक प्रिंसिपल हैं। 1944 में गांव सलाहपुर, गुरदासपुर के साधारण किसान परिवार में जन्मे स्वर्ण सिंह ने सरकारी मिडल स्कूल हरचोवाल से बतौर सरकारी अध्यापक नौकरी छोड़ कर तुगलवाला स्कूल की शुरुआत की। 1976 में यह कॉलेज बना तो यहां 14 लड़कियों ने दाखिला लिया था। आज यहां पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां सीनियर स्टूडेंट ही जूनियर को पढ़ाते हैं। ज्यादातर विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास होते हैं। पढ़ाई का खर्च 70 रुपये प्रतिमाह से भी कम और हॉस्टल का खर्च करीब पांच सौ रुपये प्रतिमाह आता है। विद्यार्थी खुद ही अपनी बारी के मुताबिक खाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टर मीराबेल
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना की संस्थापक सिस्टर मीराबेल (98) आज भी स्कूल कैंपस में रह कर बच्चों को प्रेरणा दे रही हैं। उनका जन्म 1919 में कर्नाटक के मंगलौर शहर में हुआ था। 1965 में वह पंजाब आईं और स्कूल की शुरुआत की। 1977 से उन्होंने हॉस्टल केयर टेकर के रूप में सेवाएं निभानी शुरू कीं। 95 साल की उम्र तक वह हॉस्टल में पढ़ाने और बच्चों की देखरेख का काम करती रहीं।

इन सभी को मिलेगा स्टेट अवार्ड

first time life time achievement award to two teachers on teachers day
टीचर्स डे पर सम्मान समारोह
प्रिंसिपल : मुकेश चंद्र जोशी, सरकारी सीसे स्कूल पट्टी, सुरेश कुमारी सरकारी सीसे स्कूल तलवाड़ा
मुख्य अध्यापक : सुभिंदरजीत सिंह सरकारी स्कूल अलगो कोठी तरनतारन और जोगा सिंह राजोमाजरा स्कूल, संगरूर
लेक्चरर : सरबजीत सिंह सरकारी सीसे स्कूल फरीदकोट, जवतिंदर कौर रूपनगर स्कूल, अलका रानी नेहरू गार्डन स्कूल जालंधर, करमजीत कौर सोहाना स्कूल, मोहाली, सतिंदर कौर धुपसड़ी स्कूल गुरदासपुर, गुरनाम कौर सठियाला स्कूल अमृतसर, रणजीत सिंह गिलजेवाल स्कूल मुक्तसर
मास्टर कैडर टीचर : लखविंदर सिंह बलसराय स्कूल अमृतसर, देविंदर कौर कोकरी कलां स्कूल मोगा, रविंदर कुमार बरे स्कूल मानसा, शकूरा बेगम सहस जमालपुरा स्कूल संगरूर, नीरज सैनी फूलरवान स्कूल जालंधर, किरणदीप सिंह सिहोड़ा स्कूल लुधियाना, प्यारा सिंह, गुरने कलां स्कूल मानसा, कंवलप्रीत सिंह दयाल भड़ंग स्कूल अमृतसर, जसपाल सिंह सिंहपुरा स्कूल मोहाली, हरमिंदर सिंह ललेआना स्कूल बठिंडा, जसवंत सिंह राजगढ़ स्कूल लुधियाना, शिवसरन रामगढ़ नयागांव स्कूल लुधियाना, जगदीश सिंह खेड़ा स्कूल होशियारपुर, धर्मेंद्र सिंह किंगरा स्कूल फरीदकोट।
ईटीटी कैडर : शिंदरपाल सिंह फुल्लेखारी, बठिंडा, कुलविंदर सिंह बरास, पटियाला, सुलखन सिंह भटियां, गुरदासपुर, नरेश कुमार ढाणी अरम सिंह, फाजिल्का, गुरमेज सिंह बरकत, गुरदासपुर, अजमेर सिंह नत्थेवाल जालंधर, अनीता बरीआर स्कूल गुरदासपुर, अमरजीत सिंह, रल्ली स्कूल, मानसा, सुरिंदर सिंह व रेणु सिंगला रत्तोके स्कूल संगरूर।

इन टीचर्स को मिलेंगे प्रशंसा पत्र

first time life time achievement award to two teachers on teachers day
टीचर्स डे पर सम्मान समारोह
प्रिंसिपल : भूपिंदर सिंह मंड स्कूल जालंधर, तेजिंदर कुमार सधारां स्कूल होशियारपुर, अंजू गोयल ईलवाल गगड़पुर स्कूल संगरूर, भूपिंदर सिंह बाघापुराणा स्कूल मोगा, वीना भल्ला धूरी स्कूल, संगरूर, सुनीता शर्मा रामगढ़ सीकरी स्कूल होशियारपुर, राकेश शर्मा बहिक गुजरां स्कूल फिरोजपुर।
मुख्य अध्यापक : बीपीएस ठाकुर, जीएमएन स्कूल रोपड़।
लेक्चरर : सुरेश सहगल महिंदरगंज राजपुरा पटियाला, चरणजीत सिंह हठूर स्कूल लुधियाना, जगजीत सिंह गौसला स्कूल लुधियाना, सुनील बहल 3बी1 स्कूल मोहाली, गुरमीत सिंह रंगढ़ स्कूल गुरदासपुर, लाभ सिंह भोगीवाल स्कूल संगरूर।
मास्टर कैडर : रशपाल सिंह धूलकोट मुक्तसर, रविंदर सिंह सहोड़ा मोहाली, परविंदर कौर चक्क रलदू सिंह वाला बठिंडा, सुरिंदर मोहन धूरी, संगरूर, गुरवंत कौर शाहपुर कंडी, पठानकोट, मक्खन सिंह बुढलाडा मानसा, जसविंदर पाल नडाला कपूरथला, घुक्का सिंह कोहरियां संगरूर, कमलजीत कौर रेलवे बाजार होशियारपुर, जसपाल सिंह समराला, लुधियाना।
ईटीटी कैडर : दीपक वशिष्ठ नई आबादी होशियारपुर, इंदु बाला गोरायां जालंधर।
अनुकरणीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र : डॉ. मनिंदर सरकारिया, मनजीत कौर, नलिनी शर्मा, परगट सिंह, सतिंदरजीत कौर, राजवीर सिंह, सुरिंदर पाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed