{"_id":"59aa89794f1c1b42738b4d47","slug":"first-domestic-commercial-flight-from-delhi-to-ludhiana-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल बाद शनिवार को फिर से लुधियाना दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। एयर इंडिया की सब्सिडयरी कंपनी एलायंस एयर का सत्तर सीटर विमान एटीआर-72 दिल्ली से 41 यात्रियों को लेकर दोपहर को साहनेवाल एयरपोर्ट पर पहुंचा। यात्रियों और क्रू सदस्यों का सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में लुधियानवियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर एयरपोर्ट को खूबसूरती से सजाया गया। शाम को हवाई जहाज ने 48 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी। कुल 89 यात्रियों ने पहले दिन दिल्ली लुधियाना के बीच हवाई यात्रा का लुत्फ उठाया। यह सेवा शुरुआत में सप्ताह में चार दिन के लिए रहेगी।
मई 2012 में साहनेवाल एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की कमी के कारण दो साल बाद वर्ष 2014 में इसे बंद कर दिया गया। अब फिर से केंद्र की उड़ान स्कीम के तहत यहां से विमान सेवा शुरू की गई है। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे के बाद पहुंचे जहाज को लैंडिंग के वक्त वाटर केनन से पानी की बौछारों के साथ सलामी दी गई। लैंडिंग के वक्त सांसद बिट्टू के अलावा डीसी प्रदीप अग्रवाल और विधायक भी मौजूद रहे।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र को भरोसा दिलाया है कि यदि इस रूट पर यात्रियों की कमी से नुकसान हुआ तो उसकी पूर्ति सूबा सरकार अपना हिस्सा डाल कर करेगी, लेकिन इस सेवा को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा। यदि यह सेवा कामयाब रही तो जल्दी ही एयर डेक्कन कंपनी भी अपनी हवाई सेवा शुरू कर सकती है। उनका कहना है कि लुधियाना आर्थिक शहर है। यहां से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए सफर करते हैं। उनके लिए यह सेवा लाभकारी होगी। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण आशू, अमरीक सिंह ढिल्लों, संजय तलवार, राजीव राजा, सतविंदर कौर बिट्टी, मेजर सिंह भैणी, एएन शर्मा, महेश बब्बर और अमरदीप नेहरा मौजूद रहे।