{"_id":"8fe76d53c69268198460b6eef8541b2d","slug":"first-day-of-mayor-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बीता नवनिर्वाचित मेयर का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बीता नवनिर्वाचित मेयर का पहला दिन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मेयर हरफूलचंद कल्याण का पहला दिन बधाइयां बटोरने में ही बीत गया। सुबह से लेकर शाम तक वह लोगों से मिलते रहे।
विज्ञापन
पहले दिन मेयर सुबह 12:07 बजे अपने ऑफिस पहुंचे। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता गुलदस्ते लेकर पहले ही उनका इंतजार कर रहे थे।
कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य भी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आए। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मेयर ने निगम की कार्रवाई के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली।
वह सिर्फ 25 मिनट ही अपने कमरे में बैठे। इसके बाद वे अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय आयोग के वाइस चेयरमैन राजकुमार वेरका से मिलने यूटी गेस्ट हाउस चले गए।
दोपहर करीब ढाई बजे वह दोबारा वापस आए। इस दौरान भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद कल्याण सांसद पवन कुमार बंसल से भी मिलने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
मेयर हरफूलचंद्र कल्याण वीरवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों से भी मिले। कल्याण प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा और गृह सचिव अनिल कुमार से मिलने यूटी सचिवालय गए। दोनों अधिकारियों ने उन्हें प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन