फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First case of Delta Plus Variant is found in Chandigarh

और बढ़ी चिंता: पंजाब, हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sat, 26 Jun 2021 08:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:13 PM IST
सार

चंडीगढ़ से भेजे गए कोरोना के 35 नमूनों में 33 में डेल्टा और एक में अल्फा वेरिएंट मिला है। मई व जून में शहर के विभिन्न जगहों से यह नमूने लिए गए थे। 
 

विज्ञापन
First case of Delta Plus Variant is found in Chandigarh
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के संपूर्ण जीनोमिक जांचने के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट चिंताजनक है। नई दिल्ली एनसीडीसी लैब भेजे गए 35 नमूनों में 33 में डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) और एक में डेल्टा प्लस वेरिएंट (एवाई.1) मिला है। वहीं एक मरीज में अल्फा वेरिएंट (बी.1.1.1.7) पाया गया है। विभाग ने सभी को सलाह दी है कि इसके लिए टीकाकरण करवाएं। साथ ही मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।

विज्ञापन


विकास नगर मौली-जागरां निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना नमूना 22 मई को लिया गया, जिसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। इस वेरिएंट ने फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाया। साथ ही शरीर की एंटीबॉडीज को कम किया। इसी तरह मई में संक्रमित चार उच्च जोखिम वाले पारिवारिक संपर्कों के भी नमूने लिए गए थे जो जांच को भेजे गए थे। उनको हल्की बीमारी थी। वह बिना अस्पताल गए ही पूरी तरह से ठीक हो गए थे। उनको किसी को भी टीका नहीं लगा था। विभाग ने जून में 29 नमूने लिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



देश में डेल्टा प्लस के 52 केस, तीन की हुई है मौत
भारत में डेल्टा प्लस के 52 मामले सामने आए हैं जिनमें तीन की मौत हुई है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में सामने आए हैं। तीनों राज्यों में कुल केसों का लगभग 70 फीसदी हिस्सा है। चिकित्सकों का मानना है कि डेल्टा प्लस वायरस खतरनाक है। इसमें वृद्धि नहीं होने देनी है। इसके लिए सभी लोग जागरुक रहें। मास्क हर हाल में लगाएं और टीका जरूर लगवाएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed