{"_id":"610827e38523095e3c7ecdb1","slug":"firozpur-jhirka-sdm-reagan-kumar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने गिराई गाज: फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार निलंबित, विवादों से है पुराना नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने गिराई गाज: फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार निलंबित, विवादों से है पुराना नाता
Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
सार
पंचकूला में नियुक्ति के दौरान भी रीगन कुमार एचसीएस निलंबित हो चुके हैं। उन पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
रीगन कुमार।
- फोटो : फाइल फोटो।
विस्तार
हरियाणा सरकार ने फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार को निलंबित कर दिया है। एचसीएस रीगन के निलंबन आदेश सोमवार देर शाम मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी किए गए हैं। पंचकूला में नियुक्ति के दौरान भी रीगन कुमार एचसीएस निलंबित हो चुके हैं। उन पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले रीगन सितंबर 2020 से फिरोजपुर झिरका में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे थे। प्रदेश सरकार के पास उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें पहुंची थीं। जिनकी जांच के बाद निलंबन आदेश जारी हुए हैं। निलंबन अवधि के दौरान रीगन का मुख्य सचिव कार्यालय सिविल सचिवालय चंडीगढ़ रहेगा।
विज्ञापन
वह सर्विसेज-1 ब्रांच में उपस्थित रहेंगे। मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति से ही वह मुख्यालय छोड़ सकेंगे। अनुमति न होने पर उन्हें कहीं जाने की इजाजत नहीं होगी। निलंबित रहने के दौरान उन्हें सर्विस रूल्स अनुसार जरूरी भत्ते मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव कार्यालय ने निलंबन का पत्र एचसीएस अधिकारी रीगन को भी भेज दिया है। पूर्व में निलंबन अवधि पूरा होने के बाद सरकार ने उन्हें एसडीएम के पद पर ही नियुक्ति दी थी लेकिन अपनी कार्यप्रणाली के कारण किसी न किसी विवाद से उनका नाम जुड़ता रहा है।