{"_id":"6349c9b25f9b4d79c625e894","slug":"fireworks-will-be-sold-at-13-places-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4654941112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 13 जगह बिकेंगे पटाखे, 96 विक्रेताओं को मिले लाइसेंस, बेच पाएंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 13 जगह बिकेंगे पटाखे, 96 विक्रेताओं को मिले लाइसेंस, बेच पाएंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे
Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
सार
प्रशासन ने तय किया है कि शहर के 13 स्थानों पर पटाखे बेचे जाएंगे। पटाखे बेचने के लिए डीसी ऑफिस की तरफ से कई नियम व शर्तें भी तय की गई हैं। उन्हीं के तहत विक्रेताओं को काम करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने दो साल बाद शहर में पटाखों की बिक्री और जलाने की इजाजत दे दी है। पटाखों के स्टॉल लगाने के अस्थायी लाइसेंस के लिए शुक्रवार को डीसी ऑफिस में ड्रॉ निकाला गया। 96 लोगों को अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। इसके लिए 1496 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
प्रशासन ने तय किया है कि शहर के 13 स्थानों पर पटाखे बेचे जाएंगे। पटाखे बेचने के लिए डीसी ऑफिस की तरफ से कई नियम व शर्तें भी तय की गई हैं। उन्हीं के तहत विक्रेताओं को काम करना होगा। सबसे अहम है कि कोई भी विक्रेता सामान्य पटाखे नहीं बेच सकता। उसे सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने की ही इजाजत होगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगेगी पटाखों की दुकानें कुल विक्रेता
सेक्टर-43 की अपनी मंडी मैदान 20
सेक्टर-46 में नया रामलीला मैदान 16
सेक्टर-33 सी में खाली पड़ा मैदान 7
सेक्टर-37 सी में मंदिर के पास खाली पड़ा मैदान 7
सेक्टर-24 का दशहरा मैदान 6
सेक्टर 29 की अपनी मंडी 5
रामदरबार में कार बाजार वाला मैदान 8
मनीमाजरा का मैदान 14
सेक्टर-20 का मैदान 7
सेक्टर-49 2
सेक्टर-48 1
सेक्टर-45 2
सेक्टर-28 1
कुल 96