फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in various places in Haryana after diwali, several children injured from crackers

दिवालीः 11 जगहों पर लगी आग, हादसे में कहीं लोग झुलसे, तो कहीं लाखों का हुआ नुकसान

Thu, 08 Nov 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in various places in Haryana after diwali, several children injured from crackers
पटाखे की चपेट में आए बच्चे

पूरे हरियाणा में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आग लगने की खबरें भी हैं। वहीं कई लोग पटाखों की चपेट में आकर झुलस गए। करनाल के शिव कॉलोनी में पटाखे फोड़ते समय पांच बच्चे झुलस गए।

विज्ञापन


घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। लोहे की पाइप में पोटैशियम डालकर ये बच्चे फोड़ रहे थे। तभी अचानक पाइप फट गया और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


वहीं रेवाड़ी के पेठा बाजार में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो हो पाया है। दमकल की चार गाड़ियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत के बीसवां मील स्थित एक दुकान में आग से भारी नुकसान हुआ है। दिवाली की रात अचानक आग लगने से लाखों का सामान जल गया। वहीं पटाखे की चपेट में आने से अगल-अलग स्थानों में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को उपचार के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनीपत के ही गांव झरोठ के पास झोपड़ी में सिलेंडर फटने से लगी आग में चौकीदार जिंदा जल गया। मत्स्य पालन के बनाए गए तालाब की युवक चौकीदारी कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। कुरुक्षेत्र में भी पांच जगहों पर आग लगने की खबर है। चरखी दादरी में पटाखों की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए।

Fire in various places in Haryana after diwali, several children injured from crackers
crackers - फोटो : pexels.com

दिपावली के दिन ही कैथल में एक कबाड़ी के दुकान में आग लगने की खबर है। आग लगने से लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया। आग काफी विकराल थी। आस-पास के मकानों को भी खतरा पहुंच सकता था। हालांकि समय रहते दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

वहीं नारनौल के पुल बाजार पर एक कपड़ों की दुकान और भांखरी गांव में कडबी में आग लग गई। अंबाला के बब्याल में दिवाली की देर रात कबाड़ की एक दुकान आग की चपेट में आ गई। दुकान में रखा पूरा कबाड़ जलकर राख हो गया। इसके अलावा भिवानी में दिवाली के दिन सट्टा लगाते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक लाख 30 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

वहीं लोगों ने देर रात तक कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए खूब पटाखे फोड़े। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हरियाणा में निर्धारित समय के बाद पटाखे फोड़ने पर कार्रवाई के आदेश सरकारी ने जारी किए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed