फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire, fire incident, fire in treasury branch, chandigarh fire incident, chandigarh

SBI के ऑफिस में भीषण आग, रिकॉर्ड जलकर खाक, सिक्योरिटी गार्ड झुलसा

Mon, 18 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
fire, fire incident, fire in treasury branch, chandigarh fire incident, chandigarh
चंडीगढ़ ट्रेजरी ब्रांच में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कार्यालय (करेंसी चेस्ट) में सुबह आग लग गई। आग का पता उस वक्त लगा जब ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर से धुआं उठता देखा। थोड़ी ही देर में सभी सायरन बज उठे। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हुआ है। वहीं बैंक का कागजी रिकार्ड, कंप्यूटर समेत फर्नीचर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-17 स्थित भारतीय स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा में सिक्योरिटी गार्ड दलजीत सिंह ने अंदर से धुआं निकलते देखा। इसी दौरान सभी सायरन भी बज उठे। इस पर गार्ड ने अंदर झांका तो देखा कि सर्वर रूम में आग लगी हुई है। उसने फौरन फायर ब्रिगेड और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस दौरान उसने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। इस दौरान वह खुद भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


फायर विभाग की एक के बाद एक 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। शाखा के पिछले रास्ते से फायर कर्मी अंदर दाखिल हुए और तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं हादसे में जख्मी सिक्योरिटी गार्ड को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहां से उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गय
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के एजीएम सीएस नंदा ने बताया कि आग मुख्य तौर पर सर्वर रूम से उठी लगती है। इससे आफिस का सारा फर्नीचर और करीब 15 कंप्यूटर जलकर राख हो गए। वहीं खुले में और टेबल ड्रा या लकड़ी की अलमारियों में पड़े काफी कागजात और दस्तावेज जल गए। हालांकि उन्होंने बताया कि बैंक का रिकार्ड रूम और सारा डेटा सर्वर में होने से सुरक्षित है। इसके अलावा कैश रूम भी सुरक्षित है। वहीं डीएसपी सेंट्रल, एसएचओ-17 समेत पुलिस और बैंक अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed